Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की अचानक हुई एंट्री पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई देख सकता है…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. हाल ही में सीरियल में रोमित राज ने रोहित के तौर पर एंट्री की है. अब समृद्धि शुक्ला ने उनकी एंट्री और एक्टिंग को लेकर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और हाल के एपिसोड में हमने कई सारे ट्विस्ट और टर्न होते देखे हैं. हमने देखा कि अभीरा और अरमान आखिरकार एक हो गए और उनके बीच कुछ रोमांस के पल भी देखने को मिला. हालांकि दादीसा अभी भी दोनों के बीच की विलेन बनी हुई है. इसके अलावा रोहित पोद्दार की दमदार एंट्री हुई. उन्होंने आते ही सबको हिलाकर रख दिया. खासकर रूही को सबसे बड़ा शॉक लगा है. रोहित ने अरमान के प्रति अपनी नफरत भी जाहिर की. उसे लगा कि अरमान ने धोखा दिया है और रूही को उससे छीनना चाहता है. अरमान के प्रति रोहित की नफरत देखकर अभीरा हैरान रह गई. रोहित ने अरमान का अपमान किया और उसे ‘सौतेला’ भी कहा.

समृद्धि शुक्ला ने शो में रोमित राज की एंट्री को लेकर कही ये बात

अभीरा अब अरमान और रोहित को करीब लाने की कोशिश कर रही है. हाल के एपिसोड में अरमान और रोहित शो का मुख्य आकर्षण होंगे. रोमित राज ने शो में रोहित पोद्दार के रूप में एंट्री किया है. पहले यह भूमिका शिवम खजूरिया ने निभाई थी. अब, समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभीरा ने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए रोमित की एंट्री के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा, “रोमित राज शो के लिए एक अच्छा एडिशन हैं. वह किरदार भी बहुत अच्छे से निभा रहे हैं. कोई देख सकता है कि उनके पास कई सालों का अनुभव है. वह एक शानदार कलाकार हैं.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, बोले- रोहित ने मुझे भाई मानने से मना…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

शिवम को मिस करती हैं समृद्धि

समृद्धि ने शिवम के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें उनके साथ काम करने की याद आती है. उन्होंने साझा किया, “बेशक, मुझे शिवम खजुरिया के साथ काम करने की याद आती है. मुझे शिवम के साथ काम करना बहुत पसंद है. वह बहुत अच्छे उत्साही ऊर्जा वाले व्यक्ति थे. मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करने को मिस करूंगी, लेकिन, मुझे यकीन है कि वह कुछ बड़ा और बेहतर कर रहे हैं. उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं.” राजन शाही की ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी, श्रुति उल्फत, अनीता राज, सचिन त्यागी, श्रुति रावत, संदीप राजोरा जैसे कलाकार हैं.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अरमान को भाई के रूप में अपनाया, रूही अभीरा के खिलाफ रचेगी षड्यंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >