Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रेग्नेंसी अनाउंस कर रूही पोद्दार फैमिली को करेगी हैरान, अरमान का आएगा नाम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि एक तरफ जहां अरमान और अभीरा की सगाई की तैयारियां चल रही है. वहीं दूसरी ओर रूही अपनी फेक प्रेग्नेंसी को प्लान करेगी और सबको शॉक्ड कर देगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी और रोमित राज स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी मौजूदा कहानी के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है. शो के मेकर्स आने वाले एपिसोड में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं. लेटेस्ट कहानी में, दादीसा ने अभीरा को पोद्दार परिवार की बहू बनने के रूप में मंजूरी दे दी है और रूही खुद को ठगा हुआ महसूस करती है. वह हार नहीं मानती और अरमान को अपने प्यार में फंसाने का वादा करती है.

क्या अपनी सगाई से खुश नहीं है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अरमान अभीरा से पूछते हैं कि क्या वह उनकी सगाई से खुश नहीं है. अभीरा उससे कहती है कि ऐसा कुछ नहीं है. अरमान अपनी होने वाली पत्नी से चिंता न करने के लिए कहता है, क्योंकि अगर कोई परेशानी आती है तो वह उसकी मदद करने के लिए मौजूद है. अभीरा यह जानकर खुश है कि अरमान उसके साथ है. अभीरा को अपनी मां अक्षरा की याद आती है. उसे लगता है कि रिंग को संभालने वाला कोई नहीं है और वह थोड़ा परेशान हो जाती है.

क्या हो पाएगी अभीरा-अरमान की शादी

अभिरा चाहती है कि उसकी सगाई के वक्त उसकी मां अक्षरा साथ होती तो वह अंगूठी की देखभाल कर पाती. दूसरी ओर, रूही अभीरा और अरमान की सगाई के बारे में सोचकर गुस्सा हो जाती है. वह नहीं चाहती कि अभीरा और अरमान फिर से एक हों. रूही विलेन बन जाती है और दोनों की सगाई तोड़ने की प्लानिंग करती है.

रूही अभीरा-अरमान को दूर करने के लिए बनाएगी ये प्लान

रूही अरमान को पाने के लिए सारी हदे पार करती है और अपनी फेक प्रेग्नेंसी का नाटक करती नजर आएंगी और अरमान पर इसका इल्जाम लगाएगी. वह अरमान का नाम घसीटेगी ताकि वह अभीरा से शादी न कर सके. उनके दावे हर किसी को हैरान कर देंगे. आगे क्या अभीरा और अरमान की सगाई होगी? क्या रूही उन्हें खुश रहने देगी?

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >