Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही को पता चला अभीरा है अक्षरा मासी की बेटी, विद्या बोली- अरमान की शादी हत्यारन की बेटी से हुई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकेप में हम देखेंगे कि रूही को पता चल जाता है कि अभीरा अक्षरा की बेटी है. वह उसे जोर से धक्का देती है और दूर रहने के लिए कहती है. रूही जोर-जोर से रोने लगती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की शादी और कभी न खत्म होने वाले प्यार ने सीरियल को खूब टीआरपी दी. यही वजह है कि शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं. हालांकि कपल की वेडिंग किसी हाई-वोल्टेज ड्रामा से कम नहीं रही, क्योंकि सबसे पहले रूही ने दोनों को अलग करने की कोशिश की. बाद में विद्या ने उन्हें श्राप दिया कि वे दोनों कभी एक साथ खुश नहीं रह पाएंगे. इस घटना से अरमान इतना परेशान हो गया कि उसने अभीरा से दूरी बनाली. शादी के शुरुआती तीन महीनों तक वह दुखी महसूस करती थी, क्योंकि उसका पति दूर-दूर रहता था. ऊपर से रूही प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद पूरा पोद्दार हाउस उसे खरी-खोटी सुनाने लगा. विद्या हमेशा अरमान को पिता बनते देखना चाहती थी और अभीरा के कारण उसका सपना कभी पूरा नहीं होगा. हालांकि, इस उथल-पुथल के बीच रूही और अभिरा दोस्त बन गए हैं.

संजय की बुरी साजिश का इस शख्स को चला पता

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, हम रूही और अभीरा की बॉन्डिंग देखते हैं. कभी कट्टर दुश्मन, अब एक-दूसरे की बहन बनकर रहते हैं. इधर मनीष को पता चल गया कि अभीरा अक्षरा की बेटी है, जिसपर रूही की मां के मौत का इल्जाम है. वह मनीष को ब्लैकमेल करता है कि सभी को सच्चाई बता देगा. लेकिन किसी तरह, कृष को संजय की प्लानिंग के बारे में पता चल जाता है और वह अभीरा को इसके बारे में बताने का फैसला करता है.

रूही ने अभीरा को दिया जोरदार धक्का

अब, ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकैप में, हम देखते हैं कि सभी नवरात्रि का जश्न मना रहे होते हैं. तभी रोती हुई रूही अचानक से अभीरा को धक्का मारती है और वह नीचे गिर जाती है. वह कहती है कि ये उस महिला की बेटी है, जिसने मेरी मां को मार डाला. अरमान के साथ पूरा पोद्दार हाउस इसे सुनकर शॉक्ड हो जाता है. विद्या अरमान के बारे में चिंता करती है और कहती है कि मेरे बेटे की शादी एक हत्यारन की बेटी से हुई है.

क्या अभीरा अपनी मां पर लगा ये आरोप हटा पाएगी

हालांकि, अभीरा केवल रूही से बात करना चाहती है. वह दरवाजे को पीटती है, लेकिन रूही उसे वहां से चले जाने के लिए कहती है. वह कहती है कि मुझे कुछ हो जाएगा नहीं तो उसे बोलो वहां से जाने के लिए. तब रोहित आता है और उन्हें जाने के लिए कहता है. अरमान ने अभीरा को सांत्वना देते हुए कहा कि वह उस पर विश्वास करता है और वह जानता है कि अक्षरा हत्यारी नहीं थी. अभिरा अपनी मां पर लगा ये आरोप कैसे हटाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >