Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पुरानी रूही ने शो से अचानक बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं टूट चुकी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रतीक्षा होनमुखे रूही की भूमिका निभाती थी. हालांकि एक्ट्रेस को राजन शाही ने अचानक निकाल दिया था. अब उन्होंने इसपर बात की है और बताया कि कैसे इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रहा है. इन-दिनों चौथी पीढ़ी की कहानी चल रही है. जिसमें समद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे ने एंट्री ली थी. हालांकि राजन शाही ने रातों-रात शहजादा और प्रतीक्षा को बाहर कर दिया. जिसके बाद रोहित पुरोहित और गर्विता सधवानी ने उनकी जगह ले ली. शो से अचानक बाहर निकाले जाने के बाद प्रतीक्षा अब सृति झा और अरिजीत तनेजा के शो कैसे मुझे तुम मिल गए का हिस्सा हैं. अब उन्होंने पिछले शो को याद किया.

ये रिश्ता क्या कहलता है से बाहर निकाले जाने पर प्रतीक्षा ने क्या कहा

ये रिश्ता क्या कहलता है से अचानक बाहर निकाले जाने पर बात करते हुए प्रतीक्षा ने एक पोर्टल को बताया कि कैसे इस मामले ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया, हालांकि उस वक्त उनके माता-पिता ने काफी सपोर्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा, “यह मेरे लिए मुश्किल था, क्योंकि कई चीजें थीं जिनके बारे में मैं बहुत ज्यादा सोच रही थी. मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू ही किया था. मैंने एयर होस्टेस के काम को छोड़ दिया था. ये एक बड़ा रिस्क था. कुछ दिन तब शो में काम किया फिर अचानक ये सब हुआ, तो जाहिर तौर पर यह मुश्किल था, लेकिन फिर, जब आप अच्छे हों तो आपके साथ सब अच्छा होता है.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद कितने शो प्रतीक्षा को हुए थे ऑफर

अभिनेत्री ने आगे बताया कि कैसे वह ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने के बाद कोई अन्य शो करने के लिए तैयार नहीं थी. उन्होंने कहा, ” राजन शाही के शो के बाद मुझे दो शो ऑफर हुए, लेकिन मैं उन्हें करने के लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि मानसिक रूप से मैं टूट चुकी थी. इसलिए, जब यह शो आया, मुझे लगा ठीक है, मतलब पैरेलल लीड है, तो क्यों नहीं? मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फैसला लिया.”

कैसे मुझे तुम मिल गए शो में प्रतीक्षा होनमुखे निभाती है कौन सी भूमिका

प्रतीक्षा होनमुखे ने ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ को लेकर बात करते हुए कहा, ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के 2 महीने बाद मुझे इस शो का ऑफर मिला था. इसमें सृति झा और अरिजीत तनेजा मुख्य भूमिका में हैं. वहीं मैं नेगिटिव रोल में नजर आ रही हूं. बता दें कि जब प्रतीक्षा शो से बाहर हुई थी, तो उनके बारे में कहा गया था कि सेट पर वह काफी अनप्रोफेशनल थी. हालांकि एक्ट्रेस ने इस बातों को महज अफवाह बताया.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स शादी के लिए अभीरा को मनाएगा, मंडप जाने से पहले अरमान हो जाएगा किडनैप

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >