Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूप और अरमान नहीं है सगे भाई, अभीरा के सामने आया शिवानी का असली सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जिस अस्पताल में अभीरा, मनीषा को लेकर जाती है, वहां रूप को देखती है. उसे समझ नहीं आता कि रूप वहां हॉस्पिटल में क्या कर रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अस्पताल में मनीषा को लेकर जाती है, जहां उसका चेक अप होता है. तभी वहो रूप को अस्पताल में एक बड़े से टेडी बियर को लेकर आते देखती है. रूप सारे अस्पताल के कर्मचारियों से बात करता है और अभीरा को शक होता है कि वह सारे स्टाफ को कैसे जानता है. अभीरा उसका पीछा करती है और वह उसे शिवानी के साथ देखती है.

शिवानी को अस्पताल में देखेगी अभीरा

अभीरा को लगता है शिवानी उसकी मां है और वह टेडी बियर रूप उनके लिए लेकर आया है. रूप अपनी मां को नूडल्स खिलाता है और उसे खुश करने की कोशिश करता है. वह उन्हें दवाएं देता है और ये सुनिश्चित करता है कि वह ठीक है ना. अभीरा देखती है कि शिवानी का मूड बदल जाता है और वह रूप को भूल जाती है और किसी आरू के बारे में पूछती है. अभीरा को तब समझ आता है कि उसने रूप को बहुत गलता समझा. रूप के लिए पैसे इसलिए जरुरी है क्योंकि उसे उनका इलाज करवाना है.

शिवानी की सच्चाई आएगी अभीरा के सामने

रूप काफी इमोशनल हो जाता है और रोता है. तभी उसके पास अभीरा आती है वह अपने आंसू छिपाने की कोशिश करता है. अभीरा को पता चलता है कि शिवानी, रूप की असली मां नहीं है. शिवानी अपने बेटे को खोज रही है और उसकी अब ऐसी हालत हो गई है. शिवानी का बेटा मिसिंग है और उसे नहीं मिल रहा. ऐसे में रूप उनका बेटा बनकर उनकी देखभाल कर रहा है. अब देखना होगा कि क्या आरू ही अरमान है. क्या अरमान ही शिवानी का बेटा है. क्या अभीरा करेगी शिवानी के बेटे की खोज. क्या होगा आगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >