Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की आत्मा अरमान से क्या कहेगी ? दादी सा के सवाल से टूट जाएगी रूही और अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और रोहित की हालत काफी नाजुक है. स्वर्णा, रूही और अभीरा को उससे मिलने के लिए कहेगी. दूसरी तरफ विद्या दोनों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाने की बात कहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शिवानी की मौत के बाद पोद्दार परिवार काफी दुखी है. माधव अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाता और रोने लगता है. आर्यन इस दुख से टूट चुका है और कहता है कि क्या शिवानी की तरह अरमान और रोहित का भी हाल होगा. ये सुनकर अभीरा उसे डांटती है और कहती है कि उन दोनों को कुछ नहीं होगा. दूसरी तरफ पोद्दार परिवार को डॉक्टर बताते हैं कि अरमान और रोहित की हालत गंभीर है. विद्या दोनों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाने की बात कहती है.

अभीरा और रूही का है हाल बेहाल

रूही और अभीरा, स्वर्णा से पूछती है कि वह उससे क्या छिपा रही है. स्वर्णा उन्हें बताता है कि अरमान और रोहित की हालत नाजुक है. वह दोनों से अरमान और रोहित से मिलने के लिए कहती है कि कहीं देर ना हो जाए. अभीरा कहती है कि उन्हें उन दोनों के ठीक होने का इंतजार करना होगा. स्वर्णा कहती है कि उनके देर करने से वह कहीं उनसे मिलने का आखिरी मौका ना खो दे. दूसरी तरफ कावेरी कहती है कि अगर रोहित को कुछ हो गया तो क्या रूही सुरक्षित तरीके से अभीरा के बच्चे को इस दुनिया में लाएगी. वह कहती है कि बिना बाप के बच्चे को इस दुनिया में लाना काफी कठिन होता है.

रोहित की आत्मा से मिलेगा

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को होश आएगा और वह रोहित को बचाने के लिए भागेगा. हालांकि उसे चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो जाएगा. रोहित की मौत हो जाएगी और अरमान इस बात से अनजान होगा. अरमान को एक सपना आता है, जहां वह रोहित की आत्मा को देखता है. वह रोहित को जाने से बहुत रोकता है, लेकिन वह नहीं रूकता. रोहित अपने भाई को रूही और दक्ष की देखभाल के लिए कहेगा.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >