Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पुराने रोहित ने इस सीरियल से की धमाकेदार वापसी, बोले- लोग मुझे मैसेज…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो में रोहित की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया को हाल ही में मन सुंदर शो में देखा गया. जिसके बाद फैंस हैरान रह गए हैं कि क्या उन्होंने वापसी कर ली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही की ओर से निर्मित स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे सफल टीवी शो में से एक है. मजेदार कहानी की मदद से ये लगातार दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. फैमिली शो हिना खान, करण मेहरा के साथ शुरू हुआ. बाद में इसमें लीप आया और फिर शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, प्रणाली राठौड़ जैसे कलाकारों की एंट्री हुई. फिलहाल चौथी पीढ़ी की कहानी चल रही है और समृद्धि शुक्ला रोहित पुरोहित के इर्द-गिर्द कहानी घूम रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर क्यों हो रही है चर्चा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक और कलाकार है, जिसकी हर वक्त काफी चर्चा होती है, वो कोई नहीं बल्कि शिवम खजूरिया हैं. उन्होंने अरमान के भाई रोहित पोद्दार की भूमिका शो में निभाई थी. उनके कैरेक्टर को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला और हर किसी ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की. हालांकि कुछ वक्त पहले एक्टर ने शो छोड़ने की घोषणा की. अब उनकी जगह रोमित राज ने ले ली है.

क्या शिवम खजूरिया मन सुंदर में निहार बनकर लौटेंगे?

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड थे कि एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या होंगे. अब शिवम ने हाल ही में दंगल टीवी के टॉप-रेटेड ड्रामा ‘मन सुंदर’ में दिखाई देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. आपको बता दें कि शिवम ने पहले श्रुति आनंद उर्फ ​​रुचिता के साथ 2021 से 2023 तक मन सुंदर में निहार की मुख्य भूमिका निभाई थी. जैसा कि अभिनेता को हाल ही के एपिसोड में फिर से देखा गया था, दर्शक सोच रहे थे कि क्या अभिनेता फिर से शो में लौट रहे हैं.

मन सुंदर सीरियल में क्यों शिवम ने किया कैमियो

फिल्मीबीट के साथ एक इंटरव्यू में, शिवम ने रूमर्स को साफ कर दिया और खुलासा किया कि यह सिर्फ कैमियो था, क्योंकि मन सुंदर ने हाल ही में 1000-एपिसोड का आंकड़ा पार कर लिया है. उसी के बारे में बात करते हुए, शिवम खजूरिया ने कहा, “लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या मैं मन सुंदर पर वापस आ रहा हूं. नहीं, यह सच नहीं है. शो ने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं, इसलिए मैं नजर आया था.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स शादी के लिए अभीरा को मनाएगा, मंडप जाने से पहले अरमान हो जाएगा किडनैप

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >