Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अभिमन्यु संग शादी करने पर प्रणाली राठौड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मां-पापा ने…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पंसद किया. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 से चला आ रहा है. सीरियल में अबतक दर्शकों ने चार जेनरेशन लीप देख लिया है. तीसरे जेनरेशन लीप में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने काम किया था. दोनों अक्षरा और अभिमन्यु की भूमिका में नजर आए थे. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पंसद आयी थी. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी, कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. खबरें है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं. अब इसपर प्रणाली ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ शादी करने जा रहे ?

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही कि दोनों शादी करने वाले हैं. अब एक्ट्रेस ने टेली टॉक से बात करते हुए इसपर सच्चाई बतायी है. एक्ट्रेस ने कहा ऐसा कुछ नहीं है.

प्रणाली राठौड़ ने हर्षद चोपड़ा संग शादी पर क्या कहा ?

हर्षद चोपड़ा संग शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए प्रणाली ने कहा कि कोई शादी नहीं होने वाली है और दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है. एक्ट्रेस ने फैंस को ऐसी कहानियों पर यकीन नहीं करने के लिए कहा. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इसे लेकर खूब सारे मैसेज और कॉल्स आ रहे हैं.

क्या है प्रणाली राठौड़ का रिलेशनशिप स्टेटस ?

प्रणाली राठौड़ ने बताया कि वो सिंगल है और उनका फिलहाल शादी करने का कोई मूड नहीं है.

प्रणाली राठौड़ ने हर्षद चोपड़ा को लेकर क्या कहा

एक्ट्रेस ने कहा कि हर्षद चोपड़ा के साथ रिश्ते में नहीं है और उनके माता-पिता को भी पता है कि उनके बीच कुछ नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मालूम है कि फैंस उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनके द्वारा बनाए गए एडिट पसंद है और वो उन्हें समझती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

Entertainment Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >