Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो छोड़ने के बाद 'कार्तिक' का ये है प्लान, मोहसिन खान ने किया खुलासा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक के रोल से मोहसिन खान काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. मोहसिन शो छोड़ चुके हैं और उन्होंने अब बताया कि आगे उनका क्या प्लान है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक के रोल से मोहसिन खान अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. मोहसिन शो को अलविदा कह चुके हैं और शो में दर्शकों को नया ट्रैक देखने मिलने वाला है. मोहसिन ने ये किरदार 5 साल से ज्यादा तक प्ले किया था और अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आगे उनका प्लान क्या है.

मोहसिन खान ने साल 2016 में शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इंट्री लिया था. 5.5 साल तक कार्तिक के किरदार को निभाने के बाद एक्टर ने शो से बाहर निकलने का फैसला किया. इसके पीछे की वजह शो का आनेवाला स्टोरीलाइन था. शो में एक लीप आ रहा था एक्टर बूढ़े का किरदार नहीं निभाना चाहते थे.

टेलीचक्कर के मुताबिक, पिछले 6 से 8 महीनों से मोहसिन विभिन्न निर्माताओं से संपर्क कर रहे थे और उन्हें लगा कि यह शो छोड़ने का सही समय है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिश्ता के निर्माता राजन शाही और मोहसिन खान एक फैमिली ड्रामा शो बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी पक्का नहीं है.

Also Read: अपने बेटे पर भड़की अर्चना पूरन सिंह! इस वजह से लगाया जोरदार थप्पड़, फैंस बोले- जोर का झटका, VIDEO VIRAL

मोहसिन खान, कार्तिक के रोल से बाहर आना चाहते हैं औऱ एक कलाकार के रुप में कुछ नया करना चाहते है. सूत्रों के मुताबिक मोहसिन को ओटीटी वेब शोज और मूवीज से पूरी तरह प्यार हो गया है. एक्टर को लगता है कि एक ओटीटी प्रोजेक्ट करने से वह कार्तिक से अलग हो जाएंगे और वह ओटीटी स्पेस में काम करने के लिए उत्सुक है.

बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान दोनों ने शो को अलविदा कह दिया है. शो छोड़ने के बाद दोनों ने टीम और क्रू मेंबर्स के साथ पार्टी किया था औऱ इसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. तसवीरों में दोनों काफी इमोशनल नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >