Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के इस एक्टर को आया हार्ट अटैक, बोले- 2-3 अस्पताल बदले लेकिन…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक का रोल निभाने वाले मोहसिन खान ने खुलासा किया है कि उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था. उन्हें कई अस्पताल में भी जाना पड़ा था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीवी शोज में से है. सीरियल 2009 से चल रहा है और मोहसिन ने दूसरी पीढ़ी में एंट्री की थी. उन्होंने टीवी सीरियल में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाया था. शिवांगी जोशी के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कुछ ऐसे खत्म हुई थी कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी

कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी को आज भी फैंस देखना चाहते हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री उन्हें बेहतरीन जोड़ी बनाती है और ऑफ-स्क्रीन भी उन्होंने एक अच्छा रिश्ता शेयर किया है. नायरा और कार्तिक की कहानी का अंत उनके फैंस के लिए सबसे बड़ा दुख था. कई लोगों ने मेकर्स से गुजारिश की थी कि कहानी को इतनी जल्दी खत्म न करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद कहां बिजी थे मोहसिन खान

हालांकि, आज भी मोहसिन को उनकी एक्टिंग के लिए पसंद किया जाता है. कार्तिक के रूप में मोहसिन एकदम परफेक्ट थे. ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद मोहसिन कई म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने काम से ढाई साल का ब्रेक ले लिया था.

मोहसिन को हुई कौन सी गंभीर बीमारी

मोहसिन ने हाल ही में इस राज से पर्दा उठाया था कि वह काफी समय से ब्रेक पर क्यों थे. उन्होंने पिंकविला से बात की और कहा कि सेहत के कारण उन्होंने ब्रेक लिया. एक्टर ने कहा कि उन्होंने डेढ़ साल का ब्रेक लेने का फैसला किया था, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया. उन्होंने बताया कि उन्हें फैटी लीवर है और पिछले साल उन्हें हल्का हार्ट अटैक भी आया था.

किस वजह से मोहसिन को हुआ हार्ट अटैक

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी को नहीं बताया, लेकिन यह बहुत बुरा था और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने इसके लिए 2-3 अस्पताल बदले, लेकिन अब सब कुछ बहुत अच्छा है. वह अब ठीक हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा शायद नींद के पैटर्न में गड़बड़ी के कारण हुआ होगा और फैटी लीवर उन लोगों को भी होता है जो शराब नहीं पीते हैं.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >