Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने कावेरी को जान से मारने की रची थी साजिश, कैस होगा बेनकाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां मनोज को केबिन न मिल पाने पर वह काफी गुस्सा हो जाता है और दादीसा को मारने की कोशिश करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है लगातार दर्शकों को लुभा रहा है. हाल ही में अभीरा और अरमान की शादी हुई, जिसके बाद विद्या ने उन्हें श्राप दिया कि वे कभी खुश नहीं रह पाएंगे. इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ गई. इसी बीच रोहित और रूही की प्रेग्नेंसी न्यूज आई. जिससे हर कोई खुश था, लेकिन संजय को ये बर्दाशत नहीं हुआ और उसने सबको बता दिया कि अभीरा अक्षरा की बेटी और रूही उसकी बहन है. ये बात सुनकर रूही को सदमा लगा क्योंकि वह अक्षरा को अपनी मां का कातिल मानती है.

अभीरा का मनोज और मनीषा से भी रिश्ता हुआ खराब

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा ने अभीरा को केबिन दे दिया. जिसके बाद मनीषा और मनोज के साथ उसका रिश्ता तनावपूर्ण हो गया. दरअसल कावेरी ने शुरू में मनोज को एक केबिन देने की योजना बनाई, लेकिन जब अभीरा केस जीत गई और तो उसे ये गिफ्ट कर दिया. अभीरा को जैसे ही सच्चाई का पता चला, उसने तुरंत मनोज को वो केबिन देने के लिए कहा, लेकिन उसे उसे यह कहते हुए ठुकरा दिया, कि उसे दान में कुछ भी नहीं चाहिए. इसी बीच विद्या और रूही मनीषा को भड़काते हैं.

इस शख्स ने कावेरी को जान से मारने के लिए बुलाए गुंडे

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, दर्शक अरमान, अभीरा और कावेरी के प्रति मनोज की बढ़ती नाराजगी को देखेंगे. वह केबिन न पाकर इतना दुखी हो जाएगा कि वह कावेरी पर हमला करने की प्लानिंग करेगा. हाल ही में एक प्रोमो में एक चौंकाने वाला सीन दिखाया गया, जहां डांडिया फंक्शन के दौरान एक गुंडा कावेरी पर चाकू से हमला करता है, और इस गुंडे को भेजने के पीछे का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मनोज है.

मनोज चाकू मारने वाले शख्स को देखकर मुस्कुराता है

आज के एपिसोड में पता चला कि मनोज अभीरा को कावेरी के साथ बातचीत करते हुए देख रहा है, जिससे उसका गुस्सा बढ़ गया है. जैसे ही वह फंक्शन से बाहर निकलता है, उसका सामने चाकू मारने वाले आदमी से होगा. वह जब टकराते हैं, तो चाकू गिर जाता है और दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं. जिससे साजिश में मनोज की भागीदारी की पुष्टि होती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >