Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने नहीं, इस शख्स ने भेजा अरमान को तलाक के पेपर्स, आगे आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अरमान को अभीरा के बारे में नहीं सोचने के लिए कहती है. अरमान सोचता है कि वह किसी भी हाल में अभीरा से बात करके रहेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित, रूही को बताता है कि कैसे अरमान ऑफिस में बेहोश पड़ा था. पूरा परिवार ये सुनकर अरमान के लिए परेशान होता है. दूसरी तरफ गोयनका हाउस में मनीष, अभीर को डांटता है कि उसने रूही को बिना बताए दक्ष को घर क्यों लाया था. दोनों ये बात करते होते हैं तभी अभीरा देखती है कि अभीर के जूते के फीते खुले हुए है. अभीर झुककर उसके जूते के फीते बांध देती है, ताकि वह ना गिरे.

अभीरा कोर्ट जाने का करेगी फैसला

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा ऑफिस जाने के लिए तैयार होती है और मनीष से कहती है कि उसे अब नये क्लाइंट्स खोजने चाहिए. अभीरा सबको याद दिलाती है कि उसे सब याद कराते रहे कि दक्ष उसका बच्चा नहीं है. अभीरा तीन पहले जो कुछ भी हुआ उसे याद करती है. दूसरी तरफ कावेरी, अरमान को डांटती है कि वह अभीरा के बारे में ना सोचे. विद्या बीच में आती है और दादी सा को अरमान को नहीं डांटने के लिए कहती है. वह उसे आराम करने के लिए कहती है. अरमान अपने मन में सोचती है कि उसे किसी भी हाल में अभीरा से बात करेगा.

क्या अभीरा देगी अरमान को तलाक

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि एक कैफे में अभीरा अपने क्लाइंट का इंतजार करती है और तभी अरमान आ जाता है. अरमान उसे बात करने के लिए कहता है. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में एक आदमी तलाक के पेपर्स लेकर आता है. परिवार वालों को लगता है कि ये पेपर्स अभीरा ने भेजा है. विद्या को पता चलता है कि अभीरा कैफे में है और वह उससे तलाक के बारे में पूछती है. अभीरा बिना कुछ कहे वहां से चली जाती है और मनीष से इस बारे में बात करती है. अभीरा कहती है कि उन्होंने बिना उससे बात किए तलाक के पेपर्स क्यों भेज दिया.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष आएगा अपनी असली मां के पास, अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स बनवा रहा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >