Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़ देगी कियारा, ये 2 शख्स रोकने की करेंगे कोशिश, अरमान देगा साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि कियारा पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला करती है. हालांकि अरमान इस मुश्किल घड़ी में अपनी बहन का साथ देने का फैसला करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लंबे समय से चल रहा और बेहद पसंद किया जाने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. शो के मौजूदा ट्रैक में अभीरा जेल में बिताए अपने मुश्किल दौर के बाद आखिरकार घर वापस आ गई है. उसकी वापसी से परिवार में खुशी तो है, लेकिन सलाखों के पीछे उसने जो सदमा झेला है, उससे वह अभी भी डिप्रेशन में है.

मुश्किल घड़ी में कियारा का साथ देगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो हाल ही में सामने आया. जिसमें दिखाया जाता है कि अभीरा पोद्दार हाउस पहुंचती है और सभी उसका स्वागत करते हैं. आने वाले एपिसोड्स में एक और भावनात्मक तूफान आएगा, जब अरमान अपनी बहन कियारा के लिए कड़ा रुख अपनाएगा. अरमान मनीषा से कियारा को उसके सबसे मुश्किल समय में अकेला छोड़ने का आरोप लगाता है. वह अपनी बहन के मुश्किल दौर में उसके साथ खड़ा रहेगा. वह कियारा को घर वापस लाने की कसम खाता है, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े.

कियारा को पोद्दार हाउस छोड़ने से रोकेंगे ये दो शख्स

हालांकि, स्थिति तब और बिगड़ जाती है, जब कियारा एक चौंकाने वाला फैसला लेती है. वह पोद्दार हाउस छोड़ने के बारे में सोचेगी. उसका फैसला सभी को चौंका देता है, जिससे परिवार टूट जाता है और असहाय महसूस करता है. अरमान और मनोज उसे रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन वह अपना मन बदलने के लिए तैयार नहीं होगी. उसका जाना पोद्दार परिवार के लिए एक और दर्दनाक पल लेकर आता है.

यह भी पढ़ें- Rise And Fall में इग्नोर होने पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के पवन सिंह, कहा- ‘मैं 30 सेकंड चुप रहकर टीवी पर दिखूंगा’

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: ग्रैंड फिनाले से पहले अनुपमा संग होगी बड़ी अनहोनी, ये शख्स कमरे में कर देगा बंद, डर से होगी बेहोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >