अनुपमा ने सरेआम उतारा अर्जुन-टीना का नकाब, शो में हाई वोल्टेज ड्रामा

अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया जाएगा कि गुस्से में अनुपमा अर्जुन और टीना को सरेआम लताड़ती है और माता-पिता को सताने को बड़ा पाप बताती है. वह कहती है कि दोनों ने अपने माता-पिता को बहुत सताया है.

सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा कि जब बापूजी को अपने एक पुराने दोस्त की गंभीर हालत के बारे में पता चलता है, तो वह अनु को साथ लेकर दिल्ली पहुंचते हैं. वहां उन्हें मालूम होता है कि उसके दोस्त रवींद्र को उनके ही बेटे ने बेसहारा छोड़ दिया था. वह सड़क पर बुरी हालत में मिले, जबकि उनकी पत्नी दूसरे बेटे के घर में नौकरानी जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है. यह सच जानकर अनुपमा अंदर तक हिल जाती है. अब शो का नया प्रोमो आया है, जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अर्जुन-टीना पर फूटा गुस्सा

प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा सीधे अर्जुन और टीना के घर पहुंचती है. वह दोनों को कॉलर से पकड़ कर खींचते हुए सड़क पर लेकर आती है. वह कहती है कि ‘यह जो पाप तुमने किया ना, ये जन्म-जन्म तक तुम्हारे साथ चलेगा. अपने मां-बाप को रुलाने का पाप. अपने मां-बाप को सताने का पाप. अपने मां-बाप को भूखा-प्यासा रखकर उन पर अत्याचार करने का पाप.’ वह आगे कहती है कि बच्चों के लिए उतना ही कीजिए जितने को वह लायक हो. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, गलती की माफी होती है, गुनाह की नहीं.. पाप का घड़ा भर चुका है और अब अनुपमा उसे फोड़ने वाली है.

यूजर्स बोले- मुझे लगा फिर से नया डायलॉग आने वाला है

प्रोमो पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे लगा फिर से नया डायलॉग आने वाला है. एक यूजर ने लिखा, बहुत सही बोल रही है अनुपम दीदी. एक यूजर ने लिखा, सबसे अच्छे सीरियल में से एक. एक यूजर ने लिखा, फिर से अनुपमा द ज्ञान की देवी ने धमाल मचा दिया. एक यूजर ने लिखा, अब अनुपमा बजाएगी टीना और अर्जुन की बैंड.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >