Tanya Mittal एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अमीरी के किस्से पहले भी चर्चा में रहे हैं, चाहे दुबई जाकर बकलावा खाना हो, चांदी की बोतल से पानी पीना हो या फिर हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटी के साथ घूमना. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है.
वीडियो में तान्या रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में एक गोल्ड प्लेटेड iPhone है, जिसे वह कैमरे के सामने फ्लेक्स करती दिखाई देती हैं. इस फोन के बैक कवर पर भगवान राम और माता सीता की गले लगते हुए तस्वीर उकेरी गई है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा, “राम”. इसी को लेकर फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर बंटे रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. एक तरफ उनके फैंस हैं, जो इसे उनकी आस्था और डिवोशन से जोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि तान्या ने अपने विश्वास को स्टाइल के साथ दिखाया है. वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स का कहना है कि सोने का दाम दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और यहां आपको सोने का मोबाइल फोन मिला है, इसे लॉकर में रखें.
क्या जल्द बजने वाली हैं शहनाइयां?
इन दिनों तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. अफवाहें तेज हैं कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं. इन कयासों की शुरुआत उनके एक वीडियो से हुई, जिसमें वह लाल दुल्हन के जोड़े में नजर आईं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, “और तैयारियां शुरू…”. बस फिर क्या था, फैंस ने इसे शादी की तैयारियों का इशारा मान लिया. हालांकि तान्या ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें: इविक्शन के बाद फूटा रचित रोझा का गुस्सा, बोले- भीख में मिली जीत मंजूर नही’, किसे बताया मास्टरमाइंड?
