Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के हर्षद चोपड़ा अब प्रणाली राठौड़ संग नहीं इस हसीना संग नये शो में करेंगे रोमांस, ये वैम्प बनेगी विलेन

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा एक नये शो में आ रहे हैं. एकता कपूर के इस शो में फीमेल लीड कौन होगी, इसका खुलासा हो गया है. पहली बार हर्षद उस एक्ट्रेस संग काम करने जा रहे हैं.

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. हर्षद और शिवांगी पिछली बार राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए. हालांकि दोनों अलग-अलग कहानी में दिखे थे. शिवांगी, नायरा के रोल में दिखी थी, जब शो में दूसरा जेनरेशन लीप आया था. जबकि हर्षद. तीसरी पीढ़ी में अभिमन्यु के किरदार में दिखे थे. सोशल मीडिया पर ऐसा चर्चा है कि दोनों की जोड़ी एक साथ नये शो में नजर आएंगी.

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी नजर आएंगे नये शो में

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के जन्मदिन पर उनके साथ एक तसवीर पोस्ट की थी. जिसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं दोनों साथ में किसी शो में काम तो नहीं कर रहे. हालांकि लगता है फैंस का सोचना सही निकला है. हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स आई कि एकता कपूर नया शो बना रही है. कहा जा रहा था कि इसमें एकता ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल को कास्ट करना चाहती थी. हालांकि बाद में ये बताया कि दोनों ने शो से किनारा कर लिया. अब एकता हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को साथ लेकर आ रही हैं.

मेकर्�� करेंगे जल्द ही प्रोमो शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर्षद चोपड़ा को मेल लीड के लिए कंफर्म कर लिया है. जबकि फीमेल लीड के लिए शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ के नाम पर विचार किया जा रहा. हालांकि शिवांगी को फाइनल कर लिया गया है. फिलहाल मेकर्स की ओर से ऑफिशियली कुछ कहा नहीं गया है. पहली बार शिवांगी और हर्षद साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. ऐसी भी चर्चा है कि शो में उर्वशी ढोलकिया विलेन के रोल में दिखेंगी. शो का प्रोमो जल्द ही मेकर्स सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर करेंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >