Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई अक्षरा के बेटे की एंट्री, अपने भाई के बारे में ऐसे जानेगी अभीरा, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीर के बारे में जानकर काफी भावुक हो जाता है. उसे अक्षरा की याद आती है. मनीष ये सच्चाई रूही और अभीरा को ये सच्चाई बताने के बारे में सोचता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष खुद को अपने कमरे में बंद कर लेता है. वह अक्षरा की तसवीर को देखता है और उससे अपनी मन की बात शेयर करता है. वह उससे बातें करता है, जैसे मानो वह उसे सुन रही है. कमरे के बाहर रूही, स्वर्णा और सुरेखा उससे दरवाजा खोलने के लिए कहती है, लेकिन वह कोई जवाब नहीं देता. अभीरा खिड़की पर चढ़कर उसके कमरे का दरवाजा खोलती है. मनीष सोचता है कि अभीर के बारे में वह रूही और अभीरा को बताएगा, लेकिन जब सही समय आएगा तब.

अभीर को आएगी अक्षरा की याद

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियारा और चारु बेहोश रुद्र उर्फ ​​अभीर को सबसे छिपाकर पोद्दार हाउस लेकर आते हैं. दूसरी तरफ अरमान से अभीरा पूछती है कि वह दक्ष को लेकर उससे क्या छिपा रहा है. अरमान इस टॉपिक से अभीरा का ध्यान हटाने के लिए उसे दक्ष के साथ फोटोशूट करवाने के लिए कहता है. अभीरा मान जाती है और वह कान्हा गीत गाती है. ये सॉन्ग अभीर सुनता है और उसे अपनी मां अक्षरा की याद आने लगती है. अभीर को होश आ जाता है. वह अपने सामने कियारा और चारु को देखकर चौंक जाता है.

अरमान और अभीरा के बीच होगी हाथापाई

अभीरा, अरमान से पूछती है कि वह इतना अजीब उसके सामने क्यों बिहेव कर रहा है. अभीरा को लगता है कि अरमान उससे कुछ छिपा रहा है. वह हॉस्पिटल फोन करती है और उसे पता चलता है कि दक्ष प्री-मैच्योर नहीं है. दूसरी तरफ अभीरा, कियारा के कमरे से जाने लगता है तभी वह अरमान से टकरा जाता है. अरमान और अभीर के बीच बहस होती है और उनके बीच हाथापाई होने लगती है. अभीर गुस्से में एक पत्थर उठाकर कार की खिड़की का शीशा तोड़ देता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, अभीर और अरमान को अभीर के खिलाफ एक पेपर पर साइन करने के लिए कहता है. तभी मनीष, अभीरा को रोक लेता है और बताता है कि वह उसका भाई है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >