Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने खेला बड़ा गेम, अरमान-अभीरा की शादी करवाने के लिए दादी सा के सामने रखी ये शर्त

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित को लेकर एक बड़ा फैसला करती है. दादीसा उसे लॉ फर्म का नया हेड बनाने की घोषणा करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के चाहने वाले लाखों है. सीरियल की लोकप्रियता दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि रूही पोद्दार हाउस वापस आ गई है. उसने सबको विश्वास दिलाया है कि वो रूही की वजह से वापस आई है और उसके साथ अपना रिश्ता ठीक करना चाहती है. हालांकि अभीरा को शक है कि उसके दिमाग में कुछ और चल रहा है. रोहित ने उसे माफ नहीं किया है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, रोहित को मनाने के लिए डेट पर ले जाएगी.

अरमान-अभीरा जाएगे डेट पर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा के लिए डेट प्लान करेगा और उसे सरप्राइज देगा. अरमान के इस प्लान के बारे में रूही जान जाती है. वो जानबूझकर रोहित को उस रेस्टोरेंट में ले जाएगी जहां अरमान-अभीरा जाते हैं. जिसके बाद विद्या और दादी सा अरमान-अभीरा पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने रूही और रोहित की डेट खराब कर दी. अभीरा को ये पता चल जाएगा कि रूही ने उनकी बातें सुन ली थी और रोहित को उसी रेस्टोरेंट में जानबूझकर लेकर आई. अभीरा उससे सच्चाई निकलवाने का फैसला करती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोहित खेलेगा बड़ा गेम

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित को लेकर एक बड़ा फैसला करती है. दादीसा उसे लॉ फर्म का नया हेड बनाने की घोषणा करेगी. ये सुनकर परिवार का हर सदस्य चौंक जाएगा. वहीं, रोहित दादी सा से कहता है कि वो इस पद को तभी स्वीकार करेगा, जब वो अरमान और अभीरा की शादी करवाएगी. दादी सा उनकी शादी करवाने के लिए राजी हो जाएगी. ये जानकर रूही को बड़ा झटका लगेगा. हालांकि दादी सा को रोहित की ये शर्त किसी भी कीमत पर माननी पड़ेगी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >