Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम आर्यन पोद्दार शो में कई हफ्तों से गायब है. जिसके बाद दर्शकों को लगा कि उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया है. हालांकि सच्चाई कुछ और है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ दिन पहले ही अभीर की एंट्री हुई है. अभीर के आने से कहानी में एक नयापन दिखने लगा है. दर्शक कयास लगा रहे हैं कि उसके आने से अभीरा और मनीष की जिंदगी कैसे बदलेगी. इस बीच सुनने में आया था कि आर्यन पोद्दार ने शो को अलविदा कह दिया है. आर्यन का किरदार मंथन सेठिया निभाते हैं. हालांकि मंथन ने शो को अलविदा नहीं कहा है.

मंथन सेठिया ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को नहीं कहा अलविदा

मंथन सेठिया ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कई एपिसोड में नजर नहीं आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके शो छोड़ने की खबरें आने लगी. हालांकि ऐसा नहीं है. आर्यन अपनी पर्सनल कमिटमेंट की वजह से शो में नहीं दिख रहे. उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि वह 20 दिनों की लीव पर है. ऐसे में मेकर्स ने उनकी अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए शो में उनके किरदार को हॉस्टल भेज दिया. तो उनके चाहने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है. उनकी शो में वापसी जल्द ही होगी.

रूही करेगी अभीरा की शिकायत अरमान से

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा दादी सा के मना करने के बाद भी ज्योति का केस लड़ने का फैसला करती है. ऐसे में अरमान और अभीरा के बीच में रूही गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करती है. वह दादी सा को अभीरा के खिलाफ भड़काती है. साथ ही अभीरा को लेकर रूही, अरमान से भी शिकायत करती है. इसके कारण अरमान और अभीरा के बीच तनाव बढ़ जाता है. अरमान उसे एक टर्मिनेशन लेट देता है. अभीरा हैरान हो जाती है. वह सोचती है अरमान ऐसा कर रहा है तो जरूर इसके पीछे कोई वजह होगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को याद कर अभीर इस शख्स को कोसेगा, रूही का ये प्रप्रोजल सुनकर अभीरा के उड़ जाएंगे होश

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >