Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा पर बेबी प्लानिंग के लिए दबाव बनाएगा अरमान, विद्या करेगी ये कल्पना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान घर आई एक बच्ची के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो जाता है. जिससे अभीरा को चिंता सताने लगती है कि वह अपने बच्चों के साथ क्या करेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इन-दिनों सभी का ध्यान खींचा है. मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. बीते दिनों हमने देखा कि अभीरा और अरमान की धूमधाम से सगाई हुई. दोनों ने प्यारा सा डांस भी किया. यही नहीं पोद्दार परिवार में जन्माष्टमी का फंक्शन भी हुआ, जिसमें काम की पूरी जिम्मेदारी अभीरा को दी गई. ये देखकर रूही को काफी जलन महसूस हुई.

अभीरा को क्यों सताई अरमान संग शादी को लेकर चिंता

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक छोटी सी बच्ची की एंट्री हुई. जिसे देखकर पूरा परिवार हैरान है कि ये कहां से आई है और कौन है. बच्ची बोल नहीं सकती है इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है. इस बेबी को देखकर अरमान का दिल पिघल जाता है. वह अभीरा के साथ उसकी देखभाल करना शुरू कर देता है. दोनों बच्ची के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. अरमान एक पल के लिए भी बच्चे को छोड़ना नहीं चाहते और बच्चे को सोता देख जागते रहते हैं. अरमान बच्चे के प्रति इतना प्रोटेक्टिव हो गया है कि अभीरा को फ्यूचर की चिंता सताने लगी है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अरमान का बच्चों के प्रति कुछ ज्यादा ही स्नेह हो गया है और वह अभीरा पर शादी के बाद जल्दी फैमिली प्लानिंग करने का दवाब डालता है. वह सोचने लगती है कि अरमान अपने बच्चों का पिता बनने के बाद कैसा होगा. अभीरा अपने फ्यूचर के बारे में सोचकर चिंतित हो जाती है.

कावेरी अरमान को देखकर क्या सोचने पर हो जाएगी मजबूर

हालांकि, विद्या और कावेरी अरमान के पिता बनने की कल्पना करेंगी. खैर, उनकी चर्चा से अभीरा बच्चों को जन्म देने के लिए दबाव महसूस करती है. आगे क्या होगा? क्या अभीरा शादी के तुरंत बाद मां बनने के लिए तैयार हो जाएगी?

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >