Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी एक और मौत, अंशुमन की इस वजह से होगी अचानक मृत्यू, सदमें में आएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग एपिसोड जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि अंशुमन का किरादर निभाने वाले राहुल शर्मा का किरदार जल्द ही खत्म हो जाएगा. उनका जाना पोद्दार और अभीरा के लिए सदमें से भरा होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस समय दर्शकों का पसंदीदा सीरियल में से एक बना हुआ है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो के अपकमिंग एपिसोड में कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आएंगे. जहां मौजूदा ट्रैक में, एक मां को आखिरकार अपनी बेटी का प्यार मिल गया है. मायरा, अभीरा एक दूसरे के साथ खुशी खुशी रह रहे हैं. वहीं अरमान को भी उसकी एक्स वाइफ ने माफ कर दिया है.

अंशुमन संग शादी करेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा ने अंशुमन संग शादी करने का फैसला किया है. दोनों की कोर्ट वेडिंग जैसे-जैसे नजदीक आती है. हर कोई नर्वस हो जाता है कि कहानी कैसे अरमान और अभीरा को फिर से मिलवाएगी, क्योंकि हाल ही में अंशुमन का किरदार निभाने वाले राहुल शर्मा ने खुलासा किया था कि वह शो छोड़ रहे हैं.

अंशुमन की हार्ट अटैक से होगी मौत

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अंशुमान और अभिरा की शादी के जश्न के बीच, गोयनका और पोद्दार परिवार को एक बेहद दुखद खबर सुनने को मिलेगी. जी हां एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अंशुमन, अभीरा से अपनी शादी से ठीक पहले इस दुनिया को अलविदा कह देंगे. दरअसल अंशुमन और अभिरा एक कैफे में बैठे होंगे, जहां कॉफी पीने के बाद अंशुमान बेचैन हो जाएगा और बाद में उसकी मौत हो जाएगी. अंशुमन की मौत दिला का दौरा पड़ने से होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल रूप से कुछ कहा नहीं गया है.

फूट फूटकर रोती है अभीरा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में, अभीरा खुशी-खुशी कावेरी को बताती है कि उसने अरमान के प्रति अपनी कड़वाहट दूर कर दी है. साथ ही, अरमान भी विद्या को यह बात बताता है. विद्या जब यह सुनती है, तो वह दोबारा यह पूछती है. जिसपर अरमान कहता है कि अभीरा का मानना है कि मायरा को उसके मम्मी-पापा दोनों के प्यार की जरूरत है. हालांकि, विद्या अरमान और अभीरा के फिर से साथ होने की संभावना जताती है, जिससे अरमान बेचैन हो जाता है. दूसरी तरफ, ट्रैक अभीरा फूट-फूट कर रोने लगती है. उसे शादी करने से डर लग रहा है.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी

यह भी पढ़ें- Gadar 3 से कटा अमीषा पटेल का पत्ता, सकीना की कास्टिंग पर गदर 3 के डायरेक्टर बोले- उनके किरदार के…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >