Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा को डेट करने पर आशय मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे बीच कॉमन…

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि प्रणाली राठौड़ अपने को-स्टार आशय मिश्रा को डेट कर रही हैं. दोनों की होली की तसवीरें वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर फैंस कयास लगाने लगे. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इन दिनों प्रणाली राठौड़ सीरियल कुमकुम भाग्य में काम कर रही हैं. प्रणाली और एक्टर आशय मिश्रा की हाल ही में कुछ तसवीरें सामने आई थी, जिसमें दोनों होली खेलते दिखे थे. होली के सेलिब्रेशन की तसवीरों में दोनों काफी एंजॉय करते नजर आए. इन तसवीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब डेटिंग की खबरों पर आशय ने रिएक्ट किया है.

आशय मिश्रा नहीं कर रहे प्रणाली राठौड़ को डेट

प्रणाली राठौड़ का नाम अक्सर हर्षद चोपड़ा के साथ जुड़ता आया है. दोनों ने राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु का रोल निभाया था. दोनों की ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती थी. ऐसे में प्रणाली और आशय के डेटिंग की खबरें जानकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे. अब गॉसिप टीवी से बात करते हुए आशय ने कहा कि ”ऐसा कुछ भी नहीं है, हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. हम को-स्टार्स रह चुके हैं और हमारी वाइब मैच होती है, बस यही है. हमारे बीच कॉमन टॉपिक है बात करने के लिए और ऐसे ही हम अपना वक्त बिताते हैं. यही वजह है कि वह और मैं आस-पास हैं.”

हर्षद चोपड़ा के फैंस कर रहे थे प्रणाली राठौड़ को ट्रोल

प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा की होली की तसवीरें सामने आने के बाद हर्षद चोपड़ा के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे थे. फैंस इस बात से भी काफी नाराज थे कि एक्ट्रेस ने हर्षद के साथ अपनी सारी तसवीरें डिलीट कर दी. फिलहाल एक्ट्रेस ने इसपर अभी तक कुछ नहीं कहा है. दूसरी तरफ प्रणाली शो कुमकुम भाग्य में दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो परफॉर्म नहीं कर पा रही और ऑफ एयर होने वाली है. ऑफ एयर की खबरों पर मेकर्स ने और ना ही शो के किसी एक्टर ने बात की है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: रणदीप राय की हुई अनुपमा में एंट्री, राही और प्रेम की जिंदगी में लाएगा नया तूफान, सामने आया पहला लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >