Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान खतरे में डालकर माधव की जान बचाएगी अभीरा, देखते रह जाएगी विद्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर उन्हें बल्ड ग्रुप बी नेगेटिव अरेंज करने के लिए कहते हैं. अभीरा का भी सेम बल्ड ग्रुप है और वो उन्हें खून देने के लिए तैयार हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे से प्यार करते हैं. अरमान ने जब अभीरा से दिल की बात कही तो, अभीरा ने उसका विश्वास नहीं किया. जब अभीरा को उसपर विश्वास हुआ तो, दादी सा ने उसे अरमान और रूही के रिश्ते के बारे में सबकुछ बता दिया. अभीरा को काफी दुख हुआ और वो अरमान को छोड़कर चली आई. अरमान उसका एक बार फिर से विश्वास जीतने में लगा हुआ है.

माधव को खून देगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि माधव को गोली लग जाती है और खूब सारा खून बह जाता है. माधव अभी अस्पताल में है और पोद्दार परिवार वहीं पहुंचता है. डॉक्टर उन्हें बल्ड ग्रुप बी नेगेटिव अरेंज करने के लिए कहते हैं. अभीरा का भी सेम बल्ड ग्रुप है और वो उन्हें खून देने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि डॉक्टर उसे बताते हैं कि वह खून नहीं दे सकती क्योंकि वह फिट नहीं है और इससे उसके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. अरमान उसे मना करता है, लेकिन वो नहीं मानती और ब्लड देती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का बनेगा तमाशा, दादी सा को मिलेगा सुकून, अरमान करेगा रूही से मुलाकात

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

विद्या को होगा अपनी गलती का अहसास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या को अपनी गलती का अहसास होता है और वो अभीरा से माफी मांगती है. दोनों के बीच सारी पुरानी कड़वाहट खत्म हो जाएगी. अभीरा, माधव से विद्या की मांग में सिंदूर भरने और उसके साथ रहने का वादा करने के लिए कहेगी. दोनों एक-दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं. दादी सा से विद्या, अभीरा को घर लाने के लिए कहेगी. वो कहेगी कि अभीरा, अरमान के लिए बिल्कुल सही है और इस घर की बहू बनने लायक है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >