Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूल अभीरा ने अंशुमन संग की सगाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि कैसे अरमान से चोट पहुंचाने जाने के बाद अभीरा अंशुमन संग आगे बढ़ने के लिए तैयार हो जाएगी. अब कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. यह अंशुमन और अभीरा के सगाई के हैं. इसमें एक्ट्रेस ने प्यार सा व्हाइट लहंगा पहन रखा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई बदलाव हुए हैं. शो ने हाल ही में सात साल की लीप लिया, जिसके बाद अभीरा और अरमान अलग हो गए. हाल के एपिसोड में, तलाक के कागजात पर साइन करने के बाद अरमान विद्या की सर्जरी के लिए आता है. इतने लंबे समय के बाद उसे देखकर अभीरा टूट जाती है और उसे काफी बुरा लगता है. इधर अरमान को सारी सच्चाई का पता चलता है. वह कृष को फटकार लगाने के लिए पोद्दार हाउस पहुंचता है और उसे चेतावनी देता है.

अभीरा को पूकी की सच्चाई बताना चाहता है अरमान

जल्द ही, गीतांजलि भी विद्या से मिलने के लिए अभीरा के घर आती है. वह यह जानकर चौंक जाती है कि अभीरा अरमान की पत्नी और मायरा की असली मां है. अंशुमन भी वापस आता है और अरमान को देखकर चौंक जाता है. हालांकि, अभिरा को अपनी बेटी के लिए संघर्ष करते हुए देखकर, अरमान उसे मायरा के बारे में सच्चाई बताने का फैसला करता है, लेकिन गीतांजलि उसे रोकती है.

अंशुमन से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी अभीरा

राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा अरमान को ब्लैकमेल करेंगी और उसे अभीरा को मायरा के बारे में बताने से रोकेंगी. वह उससे कहेंगी कि अभीरा को अंशुमान के साथ आगे बढ़ना होगा. अरमान सच बताने पर जोर देता है, लेकिन दादीसा कहती हैं कि अगर वह ऐसा कुछ करेगा तो वह अपनी जान ले लेंगी. इसके बाद अरमन अभीरा को चोट पहुंचाएगा और उससे झूठ बोलेगा कि उसे उसकी परवाह नहीं है. इससे अभीरा का दिल टूट जाएगा और वह अंशुमन से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी.

अभीरा और अंशुमन की हुई सगाई

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. जिसमें अभीरा और अंशुमन की सगाई होते हुए देखा जा सकता है. जहां अभीरा एक खूबसूरत सफेद लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं. सगाई स्थल पर पहुंचने पर दादीसा अभीरा के साथ-साथ चलेंगी. क्या अपकमिंग एपिसोड में अब अभिमान का चैप्टर खत्म हो जाएगा और अभीरा हमेशा के लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत करेगी.

यह भी पढ़ें-Ramayana: 835 करोड़ की मेगा फिल्म में कौन निभा रहा है राम, रावण और सीता का किरदार? देखें पूरी डिटेल, बढ़ेगी एक्साइटमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >