Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में अपनी फीस को लेकर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, समृद्धि शुक्ला बोलीं- ये सिर्फ प्रोडक्शन हाउस…

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला ने अपनी फीस के बारे में अफवाहों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, उनके माता-पिता को भी इस बार में कुछ पता नहीं है. लोग इस बारे में सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी लंबे समय से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. शो में अबतक तीन पीढ़ियों की कहानी दिखाई जा चुकी है. अब चौथे जेनरेशन में समृद्धि शुक्ला-रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे हैं. फैंस ने शो के सभी स्टार्स पर प्यार बरसाया है, फिर चाहे हिना खान-करण मेहरा, शिवांगी जोशी-मोहसिन खान, हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ हो. हर सीजन ने जमकर टीआरपी बटोरी हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर हिना खान, शिवांगी जोशी, प्रणाली राठौड़ और समृद्धि शुक्ला की सैलरी को लेकर खबरें आई. अब इसपर समृद्धि ने रिएक्ट किया है.


सैलरी को लेकर समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए हिना खान, शिवांगी जोशी, प्रणाली राठौड़ और समृद्धि शुक्ला में से कौन सबसे ज्यादा फीस लेती है. ऐसी अफवाहों पर एक्ट्रेस ने जूम से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, उनेक पैरेंट्स ने भी इन कहानियों के बारे में पढ़ा है. एक्ट्रेस ने कहा, काश कि ये सच होता, लेकिन ये बातें बहुत गोपनीय होती है. ये सिर्फ प्रोडक्शन हाउस और एक्टर्स के बीच है और इसके बारे में कोई नहीं जानता. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा, उनके माता-पिता को भी इस बार में कुछ पता नहीं है. लोग इस बारे में सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं और कोई भी सच्चाई नहीं जान सकता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बताया, क्या अभीरा का कटेगा पोद्दार हाउस से पत्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा को अरमान ने मारा था थप्पड़, रोहित पुरोहित ने कहा- समृद्धि शुक्ला को हल्का सा थप्पड़…


अभीरा ने सुनी दादी सा और विद्या की बातें
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया गया कि अभीरा अपने एग्जाम हॉल में होती है और विद्या और दादी की बात सुन लेती है. दोनों रूही और अरमान की शादी को लेकर बात करते हैं. वो ये सारी बातें सुन लेती है और उसे काफी बुरा लगता है. अभीरा आर्ट क्लास में जाती है और पेटिंग करना शुरू कर देती है. उसके पूरे कपड़ों पर रंग लग जाता है. अभीरा सोचती है कि उससे हर कोई नफरत करता है और वो फैमिली को छोड़ने का प्लान बनाती है. उसे पता चलता है कि विद्या, अरमान और रूही की शादी करवाना चाहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का तलाक रोकने के लिए मनीषा, कृष ने उठाया बड़ा कदम, रूही को हुई जलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >