Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने शो में 15 साल का लीप आने पर फाइनल तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहे. जिसमें अभीरा को अंशुमन की मौत मामले में जेल जाना पड़ा. अरमान उसके लिए लगातार संघर्ष कर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी कि शो जल्द ही 15 साल का लीप लेने वाला है. अब अभीरा की भूमिका निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने इसपर रिएक्ट किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक रहा है. अपनी इमोशनल कहानी और दिल छू लेने वाले ट्विस्ट और टर्न की वजह से यह अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है. टीआरपी चार्ट में भी यह टॉप 3 में अपनी जगह बनाए रखता है. हाल ही में, यह शो एक बार फिर सुर्खियों में आया, जब ऐसी खबरें आईं कि आने वाले महीनों में यह 15 साल का बड़ा लीप ले सकता है. इस न्यूज ने फैंस को दुखी कर दिया. अब अभीरा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने इसपर रिएक्ट किया है.

समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने पर किया रिएक्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है की मेन लीड समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए 15 साल का लीप आने पर बात की. उन्होंने बताया कि न तो उन्हें और न ही कलाकारों को निर्माताओं की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट मिला है. उन्होंने कहा, “हमें कोई जानकारी नहीं है… हमें निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है.” एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट से और ज्यादा सस्पेंस बढ़ गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आ चुके हैं कई लीप

पिछले कुछ वर्षों में, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने कई लीप लिया है और नए पीढ़ियों को पेश किया है. शुरुआती दिनों में इसमें हिना खान और करण मेहरा ने अक्षरा और नैतिक की भूमिकाएं निभाई थीं. बाद में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने एंट्री ली. फिर आए प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा. अब समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4: संजय दत्त ने बागी 4 में खलनायक की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसके लिए दर्द महसूस होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >