Wheel Of Fortune में अक्षय कुमार फंसे मजेदार सिचुएशन में, कंटेस्टेंट की पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड

Wheel Of Fortune के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार एक कंटेस्टेंट और उसकी पत्नी की मजेदार बातचीत में फंस गए. जानिए कैसे एक जोक ने पूरे स्टूडियो को हंसी से लोटपोट कर दिया.

Wheel Of Fortune के हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में ऐसा पल देखने को मिला जिसने पूरे स्टूडियो को हंसी से गूंजा दिया. शो के होस्ट अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह खुद एक मजेदार बातचीत में उलझ गए. आइए बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ.

कंटेस्टेंट की ‘जोरू का गुलाम’ वाली बात

इस एपिसोड के कंटेस्टेंट मानव खोसला अपनी एनर्जी और बड़ी मुस्कान के साथ मंच पर आए. जब अक्षय कुमार ने उनसे उनकी खुशी का राज पूछा, तो मानव ने मजाक में कहा, “मैं खुश इसलिए हूं क्योंकि मैं जोरू का गुलाम हूं.” उन्होंने हंसते हुए जोड़ा कि वह अपनी पत्नी की बात मानते हैं, इसलिए हमेशा खुश रहते हैं. इस जवाब पर ऑडियंस ठहाकों से गूंज उठी.

इसपर अक्षय ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए ऑडियंस में बैठीं मानव की पत्नी मुक्ता से पूछा, “क्या ये आपके गुलाम हैं?” इस पर मुक्ता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनके पति सिर्फ गुलाम ही नहीं, बल्कि उनके सिरताज भी हैं. यह सुनकर माहौल और हल्का-फुल्का हो गया.

अक्षय कुमार: “मेरे कान फट क्यों नहीं गए?”

जब सबको लगा कि मजाक यहीं खत्म होगा, तभी मुक्ता ने एक नया ट्विस्ट ला दिया. उन्होंने मजाक में अक्षय कुमार से कहा कि वह उनके पति के लिए एक गर्लफ्रेंड ढूंढने में मदद करें. यह सुनकर अक्षय कुछ पल के लिए चौंक गए और मजाकिया अंदाज में बोले, “मेरे कान फट क्यों नहीं गए? धरती खुल क्यों नहीं रही?”

उनके इस ओवर-द-टॉप रिएक्शन ने पूरे स्टूडियो को हंसी से लोटपोट कर दिया.

यह पूरा सीन इस बात का सबूत था कि बिना स्क्रिप्ट वाले पल कभी-कभी टीवी पर सबसे ज्यादा यादगार बन जाते हैं. अगर आप हल्की-फुल्की मस्ती और रियल रिएक्शन देखना पसंद करते हैं, तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का यह एपिसोड जरूर आपकी वॉचलिस्ट में होना चाहिए.

यह भी पढ़ेंWheel of Fortune में अक्षय कुमार का खुलासा: क्रश के लिए सीखा गाना, लेकिन पड़ोसियों ने बजा दी बैंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >