Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: डांस कॉम्पिटिशन के बीच वाणी पर हमला, अभीरा को लगा गहरा सदमा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के 28 जनवरी के एपिसोड में डांस कॉम्पिटिशन के बीच वाणी पर हमला हो जाता है. अभीरा पूरी तरह टूट जाती है, जबकि मेहर की साजिश और खतरनाक मोड़ लेती है. अरमान की जीत के बावजूद माहौल तनावपूर्ण बना रहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के 28 जनवरी के एपिसोड में डांस कॉम्पिटिशन से पहले ही रिश्तों में तनाव साफ दिखने लगता है. अरमान अभीरा से कहता है कि वह वाणी को जबरदस्ती प्रतियोगिता में रुकने के लिए मजबूर न करे. इस पर अभीरा मानती है कि अगर वाणी चली गई, तो वह अरमान और मायरा की जोड़ी को साथ परफॉर्म करते नहीं देख पाएगी.

मायरा को लगा बड़ा झटका

मायरा तब हैरान रह जाती है जब उसे पता चलता है कि अभीरा और वाणी भी स्टेज पर होंगी. इसी दौरान वाणी अपनी गलती कबूल करती है कि गुस्से में उसने अहम रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव फेंक दी थी. मायरा सवाल करती है और शर्मिंदा वाणी माफी मांगती है.

मेहर की खतरनाक साजिश

अभीरा दोनों पेन ड्राइव तो ढूंढ लेती है, लेकिन मेहर की अहम रिकॉर्डिंग नहीं चल पाती. इससे खतरा और बढ़ जाता है. मेहर तय कर लेती है कि वह किसी भी कीमत पर पेन ड्राइव वापस लेगी, चाहे इसके लिए वाणी को नुकसान ही क्यों न पहुंचाना पड़े.

कियारा और मनोज की कहानी में भी ट्विस्ट

इधर कियारा को पता चलता है कि अभिर के ड्रग एडिक्शन की वजह से उसका कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है, जिससे वह परेशान हो जाती है. वहीं तान्या अपने बिजनेस में मनोज को शामिल होने को कहती है, लेकिन परिवार के दबाव में मनोज पीछे हट जाता है.

डांस फेस-ऑफ के बीच वाणी पर जानलेवा हमला

डांस फेस-ऑफ शुरू होता है और मायरा पूरे दिल से अभिरा और अरमान दोनों को चीयर करती है. इसी बीच मेहर के गुंडे वाणी का बैग छीनने की कोशिश करते हैं. धक्का लगने से वाणी जमीन पर गिर जाती है और घायल हो जाती है, जबकि हमलावर मौके से फरार हो जाता है.

अभीरा का टूटा दिल, मायरा पर जताया भरोसा

मायरा तुरंत अभिरा को बुलाती है. वाणी को घायल हालत में देखकर अभिरा पूरी तरह टूट जाती है. वह मायरा पर पूरा भरोसा जताते हुए कहती है कि उसे उस पर ज़रा भी शक नहीं है. अब अभिरा को यकीन हो जाता है कि यह हमला कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी.

अरमान की जीत और वाणी का टूटता हौसला

डांस फेस-ऑफ का रिजल्ट आता है और अरमान पहला राउंड जीत जाता है. मायरा खुशी से झूम उठती है, लेकिन पहले से डरी और भावनात्मक रूप से कमजोर वाणी खुद को अकेला महसूस करती है.

गुस्से में वाणी ने फेंकी पेन ड्राइव, बढ़ा खतरा

डर और जलन में वाणी अभिरा से घर चलने की जिद करती है और गुस्से में पेन ड्राइव कूड़ेदान में फेंक देती है. यह कदम उसकी मुश्किलों को और बढ़ा देता है. आने वाले एपिसोड में मेहर की साजिश और भी खतरनाक मोड़ लेने वाली है.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Next Plan: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद ये काम करने जा रहे अरिजीत सिंह, पहले ही जताई थी इच्छा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >