Toxic फिल्म में सिर्फ एक्टर नहीं हैं यश, खुद लिखी कहानी और कर रहे प्रोड्यूस भी, बताया कैसे संभालते हैं 3-3 काम

Toxic: फिल्म ‘KGF’ के रॉकी भाई यानी सुपरस्टार यश अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ में सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. जानिए यश ने अपनी इस नई जिम्मेदारी पर क्या कहा.

Toxic: यश इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में वह सिर्फ दमदार एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक लेखक और प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. यानी यश इस प्रोजेक्ट में एक साथ तीन बड़े रोल संभाल रहे हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में केजीएफ एक्टर ने खुलकर बताया कि वह एक्टिंग, कहानी लिखने और फिल्म प्रोड्यूस करने जैसे बड़े कामों को एक साथ कैसे मैनेज कर रहे हैं.

जब कहानी लिखते हैं, तो पैसों के बारे में नहीं सोचते

Variety India को दिए इंटरव्यू में यश ने बताया कि जब वह कागज पर फिल्म की कहानी लिख रहे होते हैं, तब वह एक प्रोड्यूसर की तरह पैसों या खर्चों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते. उनका मानना है कि लिखते समय दिमाग पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए ताकि एक बहुत शानदार कहानी बन सके. लेकिन, जैसे ही कहानी पूरी हो जाती है, तब वह एक प्रोड्यूसर का चश्मा पहन लेते हैं. फिर वह सोचते हैं कि इस फिल्म को बनाने में कितना खर्चा आएगा, चीजें कैसे मैनेज होंगी और यह बिजनेस के लिहाज से कितनी सही रहेगी. यश ने कहा कि सिनेमा से बहुत सारे लोगों का घर चलता है, इसलिए पैसों का सही हिसाब रखना बहुत जरूरी है.

कैमरा ऑन होते ही बन जाते हैं सिर्फ एक्टर

यश ने आगे समझाया कि जब वह सब काम छोड़कर कैमरे के सामने एक्टिंग करने आते हैं, तो उनका दिमाग फिर से बदल जाता है. तब वह सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर और राइटर उनसे क्या करवाना चाहते हैं. यश ने बहुत अच्छी बात कही कि सेट पर हर कोई अपनी पूरी मेहनत करता है, लेकिन अगर हीरो ही अपनी एक्टिंग अच्छे से न करे, तो सबकी मेहनत बेकार चली जाती है. इसलिए एक्टिंग करते समय वह अपना पूरा ध्यान सिर्फ रोल पर लगाते हैं.

यश के करियर के लिए क्यों खास है ‘टॉक्सिक’?

आपको बता दें कि यश हमेशा से ही अपनी फिल्मों की कहानियों और बाकी कामों में मदद करते रहे हैं, लेकिन पहले कभी उनका नाम लेखक के तौर पर सामने नहीं आता था. यह पहली बार है जब किसी फिल्म में यश को आधिकारिक रूप से ‘राइटर’ का क्रेडिट दिया जा रहा है. इसलिए यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है.

इस फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं और फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: KGF 3 पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आएगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >