इंडियन आइडल 16 के ग्रैंड फिनाले में जज विशाल ददलानी की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया. कुछ यूजर्स ने उनकी अनुपस्थिति को हाल ही में हुए CJP विरोध प्रदर्शन से जोड़ते हुए दावा किया कि इसी वजह से शो के मेकर्स ने उनसे दूरी बना ली. हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
शो से जुड़े एक इनसाइडर के मुताबिक, विशाल ददलानी की गैरमौजूदगी के पीछे कोई विवाद नहीं, बल्कि पहले से तय प्रोफेशनल कमिटमेंट था. सूत्र का कहना है कि जब विशाल ने अपना US टूर फाइनल किया था, उस समय इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले की तारीख अलग थी. बाद में शो को एक्सटेंड किए जाने के कारण फिनाले की डेट आगे बढ़ गई, जिससे उनकी पहले से तय अंतरराष्ट्रीय कमिटमेंट से टकराव हो गया. ऐसे में उनके लिए फिनाले की शूटिंग में शामिल होना संभव नहीं हो सका.
विशाल ददलानी ने पहले ही दी थी जानकारी
खुद विशाल ददलानी ने भी ग्रैंड फिनाले से पहले जारी अपने संदेश में कहा था कि वह पहले से तय कमिटमेंट (Prior Commitment) की वजह से इस खास मौके पर मौजूद नहीं रह पाएंगे. उन्होंने सभी छह फाइनलिस्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह फिनाले का हिस्सा नहीं बन सकेंगे, लेकिन सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.
CJP विवाद से जुड़ाव की नहीं हुई पुष्टि
हालांकि, सोशल मीडिया पर CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं, लेकिन अब तक न तो शो के मेकर्स और न ही विशाल ददलानी की ओर से ऐसा कोई बयान सामने आया है, जिससे यह साबित हो कि उनकी गैरमौजूदगी का संबंध इस विवाद से था. उपलब्ध जानकारी और इनसाइडर के दावे के अनुसार, उनकी अनुपस्थिति की वजह सिर्फ पहले से तय अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कमिटमेंट और शो के एक्सटेंड होने के कारण तारीखों का टकराव था.
ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 16 की विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक, शानदार सिंगिंग से जीता देश का दिल
