Who Is Jyotirmayee Nayak: करीब 9 महीने तक चले सफर के बाद आखिरकार 'इंडियन आइडल 16' को अपना विनर मिल गया है. यह सीजन भारत के रियलिटी शोज के इतिहास का सबसे लंबा सीजन भी रहा. 26 जुलाई 2026 को हुए ग्रैंड फिनाले में ओडिशा के भुवनेश्वर की 24 साल की ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के साथ उन्हें 20 लाख की प्राइज मनी भी मिली. लेकिन आखिर कौन हैं ज्योतिर्मयी, आइए जानते हैं उनके बारे में.
Who is Jyotirmayee Nayak: पहले से ही म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम
ज्योतिर्मयी नायक के लिए 'इंडियन आइडल 16' पहली पहचान नहीं है. शो में आने से पहले ही वह ओडिशा की म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थी. वह कई कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत और रीजनल म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं. संगीत की ट्रेनिंग लेने वाली ज्योतिर्मयी ने क्लासिकल, सेमी-क्लासिकल, फोक और बॉलीवुड जैसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल में अपनी पकड़ बनाई है.
Jyotirmayee Nayak Music Therapy: कैंसर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाती थीं ज्योतिर्मयी
ज्योतिर्मयी ने रियलिटी शो में आने से पहले वह म्यूजिक थेरेपिस्ट के तौर पर काम करती थी. वह कैंसर मरीजों के लिए गाने गाकर उन्हें मानसिक सुकून और पॉजिटिव ऊर्जा देने की कोशिश करती थी. उन्हीं मरीजों ने उन्हें 'इंडियन आइडल' का ऑडिशन देने के लिए मोटिवेट किया.
Odisha's first 'Indian Idol' Winner: ओडिशा की पहली 'इंडियन आइडल' विनर बनीं
ज्योतिर्मयी ने सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बल्कि इतिहास भी रच दिया. वह ओडिशा की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं, जिन्होंने 'इंडियन आइडल' का खिताब अपने नाम किया है.
Indian Idol 16 Grand Finale: इन फाइनलिस्ट्स को हराकर बनीं चैंपियन
ऑडिशन से लेकर ग्रैंड फिनाले तक ज्योतिर्मयी ने लगातार शानदार परफॉर्मेंस दी. 'ओ जब तक है जान, जाने जहां मैं नाचूंगी' पर उनकी परफॉर्मेंस को देखकर हेमा मालिनी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था. वहीं 'जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं' गाने पर भी उन्हें खूब तारीफ मिली. फाइनल में उन्होंने अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, माइस्कमे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप रहे, जबकि मनराज वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे. रनर-अप्स को 5-5 लाख के चेक देकर सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें: 'इंडियन आइडल 16' जीतते ही ज्योतिर्मयी नायक ने बताई आगे की प्लानिंग, बोलीं- आलिया भट्ट के लिए गाना चाहती हूं
