Namrata Shirodkar: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने से पहले नम्रता शिरोडकर ने रखी थी ये शर्त

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है. दोनों काफी लविंग कपल है. लेकिन क्या आप जानते है एक्ट्रेस ने एक्टर से शादी करने से पहले एक शर्त रखी थी, जो आपको बताते है.

1 / 1
Namrata Shirodkar: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने से पहले नम्रता शिरोडकर ने रखी थी ये शर्त
फुल स्क्रीन में देखें

Namrata Shirodkar: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने से पहले नम्रता शिरोडकर ने रखी थी ये शर्त

Namrata Shirodkar: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने से पहले नम्रता शिरोडकर ने रखी थी ये शर्त

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें पुकार, कच्चे धागे, वास्तव जैसी फिल्में है. एक्ट्रेस ने महेश बाबू से शादी करने के बाद एक्टिंग को बॉय-बॉय कह दिया. लेकिन क्या आप जानते है कि नम्रता ने शादी से पहले उनके सामने एक शर्त रखी थी.

नम्रता शिरोडकर और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने साल 2005 में शादी की. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने किस वजह से फिल्मों को अलविदा कहा था. एक्ट्रेस ने बताया, महेश की एक ही शर्त थी कि मैं शादी के बाद एक्टिंग करना बंद कर दूं क्योंकि उन्हें एक नॉन वर्किंग वाइफ चाहिए था.

वहीं, नम्रता शिरोडकर ने भी महेश से शादी करने से पहले एक शर्त रखी थी. एक्ट्रेस ने कहा था, मेरी शर्त यह थी कि मैं शादी के तुरंत बाद उनके बंगले में नहीं जा सकती. मैं बड़े बंगलों में रहने को लेकर डरी हई थी. पहले मैं एक अपार्टमेंट में रहना चाहती थी और वह इसके लिए तैयार हो गए. इसलिए हम शादी के बाद एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे.

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते रहते है. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन लोग फॉलो करते है.

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू के दो बच्चे है गौतम और सितारा. महेश साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर है और उनकी फिल्में सोशल मीडिया पर धूम मचाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >