Web Series In 2024: आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 तक, साल 2024 में रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

Web Series In 2024: साल 2024 सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी अच्छा साल माना जा रहा है, क्योंकि इस साल कई धमाकेदार वेब सीरीज के सीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इनमें आश्रम 4 से लेकर पंचायत सीजन 2, इंडियन पुलिस फोर्स शामिल है.

आपके पसंदीदा वेब सीरीज जिनके अगले पार्ट का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह इस साल 2024 में धमाकेदार रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. कई सीरीज आपकी मन पसंद होगी या देखने के बाद जरूर बन जाएगी.

फर्जी 2 (Faarzi 2)

इंडियन कंटेंट की बात आती हैं, तो सबसे लोकप्रिय सीरीज फर्जी की बात न करे तो फैंस का दिल टूट जाएगा. शाहिद कपूर और विजय सेतुपथी की परफॉर्मेंस ने लोगों की दिलचस्पी और प्यार दोनों पाया हैं. फर्जी में शाहिद कपूर का करैक्टर एक आर्टिस्ट का हैं, जो पैसों और प्रिंटिंग के जादू में एसा खोता हैं, कि वह क्या गलत है या सही समझ नहीं पाता. इसका सेकंड सीजन 2024 के अंत में आएगा.

फैमिली मैन 3 (Family man 3)

मनोज बाजपेयी ने बताया है कि ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की शूटिंग फरवरी के आखिर में शुरू होगी. ये शूटिंग मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व क्षेत्र में होगी. मनोज बाजपेयी ने कहा है कि सीजन 3, सीजन 2 से भी ज्यादा भयानक होगी. मनोज बाजपेयी ने बताया कि सीजन 3 में श्रीकांत तिवारी के किरदार के लिए नई परिस्थितियां और स्थितियां होंगी. क्यास लगाए जा रहे हैं कि सीरीज इस साल के अंत तक रिलीज होगी.

मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3)

अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन 2024 में रिलीज होने की उम्मीद हैं. दूसरा सीजन 23 अक्टूबर, 2020 को आया था. रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा सीजन “क्राइम, थ्रिल, विज्ञान और रहस्य” का मिक्सचर होगा. 

आश्रम सीजन 4 (Aashram Season 4)

सीरीज के स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टीजर ट्रेलर जारी किया, जो आने वाले समय का संकेत दे रहा है. सीजन 4 की कहानी बाबा निराला के कानून के साथ टकराव और पम्मी के साथ उनके रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने की उम्मीद है.

पंचायत 3 (Panchayat 3)

अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज पंचायत के सीजन 3 की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई हैं. हालांकि, पहला लुक दिसंबर 2023 में सोशल मीडिया पर जारी किया गया था, जिसमें अभिषेक त्रिपाठी के रूप में जितेंद्र कुमार की एक झलक शामिल थी. पंचायत एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक की कहानी है, जो उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज के गांव में एक पंचायत कार्यालय का सचिव बन जाता हैं. शो में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका शामिल हैं.

गन्स एंड गुलाब्स 2 (Guns and Gulaabs 2)

नेटफ्लिक्स ने घोषणा की हैं, कि क्राइम कॉमेडी सीरीज गन्स एंड गुलाब्स का दूसरा सीजन 2024 में आएगा. यह घोषणा नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टीजर वीडियो के साथ की गई थी. यह सीरीज़ फिक्शनल ‘गुलाबगंज’ पर आधारित हैं. इसमें राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया, टीजे भानु, अदार जैन, श्रेया धनवंतरी, और पूजा ए गोर जैसे कलाकार हैं. 

Also Read: Best Web Series: द रेलवे मेन से लेकर फर्जी तक, अभी देख डालें साल 2023 की 5 बेस्ट वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >