The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

Family Man 3 Release Date: वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. मनोज बाजपेयी ने बताया कि तीसरा सीजन काफी बड़ा होन वाला है.

The Family Man 3 Release: फिल्म निर्माता जोड़ी राज और डीके की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्शन-थ्रिलर ड्रामा में नोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाते हैं. सीजन 3 में जयदीप अहलावत को भी फैंस देख पाएंगे. सीजन 3 कब आएगा इसके बारे में लेटेस्ट अपडेट आया है. ये अपडेट खुद मनोज ने दिया है. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

द फैमिली मैन इस साल होगा रिलीज

द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखे हैं, जो एक अंडरकवर एजेंट है. हालांकि उसने अपनी पहचान अपने परिवार वालों से छिपा कर रखी है. शो में वह एक आम इंसान लगता है जो अपनी जॉब और फैमिली के बीच संतुलन बनाता दिखता है. मनोज ने ओटीटी प्ले के साथ बातचीत में कहा, ”द फैमिली मैन सीजन 3 इस साल नवंबर में रिलीज हो रहा है. आपने ये खबर सुनी होगी कि इस सीजन एक नया सदस्य शो में शामिल हो रहा. हमने जयदीप अहलावत को दो साल पहले कास्ट किया और उन्होंने पाताल लोक सीजन 2 में काफी अच्छा काम किया था. वह फैमिली मैन सीजन 2 में है. ये सीजन बहुत बड़ा और बहुत खूबसूरत है.” फिलहाल कंफर्म डेट अभी तक नहीं आई है.

सीरीज में मनोज बाजपेयी के आमने-सामने होंगे जयदीप अहलावत

फिल्मफेयर से बात करने वाले हुए एक सूत्र ने बताया कि मैं कह सकता हूं कि ”जयदीप अहलावत का द फैमिली मैन सीजन 3 में बहुत अहम किरदार है. उनका कैरेक्टर मनोज बाजपेयी यानी श्रीकांत के खिलाफ होगा. दर्शकों को दोनों दिग्गजों को आमने-सामने देखकर काफी मजा आएगा.” सीजन 3 में प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा जैसे किरदारों की वापसी हो सकती है. दूसरे सीजन में सामंथा रूथ प्रभु नजर आई थी.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >