The Family Man 3 की धमाकेदार वापसी, “बस एक और…” कहकर एकसाथ देख डालेंगे पूरी सीरीज

The Family Man 3: चार साल बाद लौटी द फैमिली मैन 3 प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है. दमदार एक्टिंग, नॉर्थ-ईस्ट सेटअप, तगड़ा एक्शन और सरप्राइज कैमियो से भरपूर ये सीजन फैंस को फिर बिंज-वॉच मोड में डाल दिया है. पढ़ें क्या है इस सीजन में खास?

The Family Man 3: चार साल इंतजार करने के बाद द फैमिली मैन आखिर वापस आ ही गया और सच कहें तो इंटरनेट पर इसका धूम-धड़ाका साफ दिख रहा है. 21 नवंबर को जैसे ही सीजन 3 प्राइम वीडियो पर आया, लोगों ने बिना टाइम लगाए इसे बिंज-वॉच मोड में डाल दिया. हर एपिसोड ऐसा खत्म हो रहा है कि “बस एक और” कहकर रात कब सुबह बन जाए पता ही नहीं चलता. शुरुआती रिव्यू भी साफ बता रहे हैं कि इसमें दमदार एक्शन है और परफॉर्मेंस टॉप-नॉच है. एक बात तो साफ है कि इतने दिनों का इंतजार और ये ये वापसी वर्थ द वेट थी.

सीजन को खास बनाती हैं ये चिजें

सबसे पहले, राज & डीके वाला जो खास तड़का है, ह्यूमर, इमोशन और लो-की रियल स्टोरीटेलिंग, वो इस बार भी ब्रिलियंट है. कहानी बड़ी है, दांव बड़े हैं, और फिर भी किरदार अपने कॉमिक और इमोशनल टच से जुड़े हुए लगते हैं. सीजन 3 में श्रीकांत नॉर्थ-ईस्ट में ऐसे मिशन में फंस जाता है, जिसमें हर कदम मौत के बराबर रिस्क लिए हुए है. इस बार शिकारी खुद शिकार बनता दिखता है. 

मनोज बाजपेयी ने फिर साबित किया अपना किरदार

इस सीजन की सबसे बड़ी सरप्राइज जयदीप अहलावत और निमरत कौर की इंट्री है. इनके आने से कहानी में एक अलग ही टेंशन, ड्रामा और खतरा ऐड हो जाता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो मनोज बाजपेयी ने फिर साबित कर दिया कि ये रोल उन्हीं का है. बाकी अन्य कास्ट, शारीब हाशमी, प्रियामणि, श्रेया धनवंतरि सबने मजबूती से कहानी को बढ़ाया है. और हां, एक छोटा-सा फर्जी यूनिवर्स वाला कैमियो भी है, जो फैंस को बड़ा स्मूथ सरप्राइज देता है.

ALSO READ: Anupama Twist: मुंबई में भी अनुपमा को चैन से नहीं जीने देगा गौतम, माही और राही की तकरार से बढ़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >