The Bads of Bollywood: आर्यन खान ने वेब सीरीज की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नेटफ्लिक्स की वजह से है

The Bads of Bollywood: आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड काफी पॉपुलर हुई. नेटफ्लिक्स पर आने के बाद दर्शकों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया और यह कई देशों में ट्रेंड करने लगी. इसी बीच अब बेहतरीन रिस्पांस मिलने और इसकी सफलता पर आर्यन ने रिएक्ट किया है.

The Bads of Bollywood: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. सोशल मीडिया पर इसके म्यूजिक और सीन्स काफी वायरल हुए. वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के कुछ घंटे बाद ही नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई. सीरीज को मिले बंपर रिस्पांस पर अब आर्यन खान ने रिएक्ट किया.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को मिली बंपर सफलता पर क्या बोले आर्यन खान

सीरीज के निर्माता और निर्देशक आर्यन खान ने एक इंटरव्यू में कहा, “जब भी चीजें मुश्किल होती थीं, मैं अपने दिमाग में एक ही बात सोचता था कि हारने में और हार मानने में बहुत फर्क होता है. उस दृष्टि ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अब मेरे काम से लोगों को जो खुशी मिली है, उसे देखना मेरे लिए काफी इमोशनल था. यही कारण है कि मैं जो करता हूं, वह करता हूं, यही मुझे कहानी कहने के लिए आकर्षित करता है. दुनिया भर से मिला प्यार अविश्वसनीय रहा है, वेब सीरीज दूसरे देशों में ट्रेंड कर रहा है और रील्स, मीम्स और फैन थ्योरीज से टाइमलाइन भर रहा है. मेरी कहानी के रूप में जो शुरू हुआ, वह अब वास्तव में दर्शकों का है और यह केवल नेटफ्लिक्स की वजह से है.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बारे में

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में बॉबी देओल, लक्ष्य, साहेर बाम्बा, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे पॉपुलर किरदारों की टोली है. इसमें कई मशहूर बॉलीवुड स्टार्स ने कैमियो भी किया है. जिसमें सलमान खान, आमिर, शाहरुख, इमरान हाशमी शामिल है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्मित इस सीरीज के निर्माता आर्यन खान और सह-निर्माता बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >