Sanvikaa Net Worth: ‘पंचायत 4’ की सीधी-सधी रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस! एक्ट्रेस की कमाई कर देगी हैरान

Sanvikaa Net Worth: प्राइम वीडियो के पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सीजन 4 की अनोउंसमेंट हो चुकी है. यह सीरीज 2 जुलाई को एक बार फुलेरा वासियों के साथ दर्शकों को मनोरंजन करने आ रही है. ऐसे में सीरीज की पसंदीदा किरदार रिंकी की सादगी पर मरने वाले फैंस को एक्ट्रेस की नेट वर्थ बताते हैं.

Sanvikaa Net Worth: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन की अनोउंसमेंट हो गई है. ऐसे में एक बार फिर गांव की पृष्टभूमि में हंसी के ठहाके पुरे फुलेरा वासियों के साथ लगाने को तैयार हो जाएं क्योंकि यह सीरीज इसी साल 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सीरीज की कहानी प्रधान जी के गोली लगने के पीछे के खुलासे और रिंकी-सचिव जी की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाएगी.

दर्शकों ने पहले तीन सीजन पर खूब प्यार लुटाया और अब पंचायत सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेब सीरीज में सीधी-सधी गांव की रिंकी यानी सांविका असल जिंदगी में कितनी ज्यादा ग्लैमरस हैं और साथ ही एक्ट्रेस सीरीज के अलावा भी कई जगह से कमाई करती हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

इंजीनियरिंग स्टूडेंट से पंचायत की रिंकी तक

पंचायत सीरीज में अपनी सादगी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली सांविका का असली नाम पूजा सिंह है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया है. शुरुआत से ही एक्टिंग में रुझान होने की वजह से एक्ट्रेस ने अपनी जॉब छोड़ दी और फिर अपने घर वालों से झूठ बोलकर मुंबई आ गई थीं. यहां आकर पहले उन्होंने कई टीवी-ऐड में काम किया. इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने ‘हजामत’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया. हालांकि, उन्हें असल पहचान TVF की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली, जिसमें वह प्रधान जी की बेटी ‘रिंकी’ के किरदार में नजर आईं.

सांविका की नेट वर्थ

पंचायत की रिंकी यानी सांविका के नेट वर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में कुल 5 लाख रुपये संपत्ति की मालकिन थीं. लेकिन अब 2025 में एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर 40-60 लाख रुपये संपत्ति कमा ली है. वेब सीरीज के अलावा सांविका कई ब्रांड्स के प्रमोशन से भी कमाई करती हैं.

यह भी पढ़े: CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >