Panchayat Star Cast Fees: सचिव जी ने वसूले लाखों, तो प्रधान जी को मिली रिंकू देवी से भी कम फीस

Panchayat Star Cast Fees: हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सीजन 4 की रिलीज से पहले जानें जीतेंद्र कुमार से लेकर नीना गुप्ता तक की पिछले सीजन की फीस कितनी थी. साथ ही पंचायत 4 के बारे में पूरी डटिल जानें.

Panchayat Star Cast Fees: अमेजन प्राइम की हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने शानदार कंटेंट, ह्यूमर और रियलिस्टिक किरदारों की वजह से फैंस की फेवरेट बनी हुई है. अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं और ‘पंचायत सीजन 4’ जुलाई में रिलीज होने वाला है, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है. जहां दर्शक कहानी और किरदारों के आगे की झलक देखने के लिए बेताब हैं, वहीं लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इस शो के एक्टर्स ने इसके लिए कितनी फीस ली थी. ऐसे में आइए हम आपको सचिव जी से लेकर प्रधान जी की फीस बताते हैं.

सचिव जी की फीस कितनी थी?

पंचायत के पिछले सीजन यानी सीजन 3 में सचिव जी जीतेंद्र कुमार का किरदार निभा रहे अभिषेक त्रिपाठी ने प्रति एपिसोड 70,000 रुपए चार्ज किये थे. यानी कुल 5.6 लाख लाख रुपए. इसी के साथ वह शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए.

नीना गुप्ता को मिले इतने लाख

सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता को 50,000 प्रति एपिसोड मिले यानी कुल 4 लाख हुए. पंचायत में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

प्रधान जी की फीस रिंकू देवी से कम?

पंचायत सीरीज के सीजन 3 में प्रधान जी ब्रिज भूषण दुबे का किरदार निभा रहे रघुवीर यादव को 40,000 प्रति एपिसोड यानी कुल 3.2 लाख रुपए मिले. पिछले सीजन के आखिर में इनपर हमला होते हुए दिखाया गया था. अब इस सीजन में उसी से कहानी की शुरुआत होगी.

विकास ने भी लाखों में ली फीस

सचिव जी के साथ नजर आने वाले विकास का किरदार निभा रहे चंदन रॉय ने 20,000 प्रति एपिसोड लिए. यानी कुल 1.6 लाख रुपए. एक्टर ने सीरीज में अपने मासूम लेकिन मजेदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया.

पंचायत 4 से क्या है उम्मीद?

‘पंचायत सीजन 4’ में भी वही पुरानी कास्ट नजर आने वाली है. इस बार कहानी में चुनाव की हलचल देखने को मिलेगी, जिसमें मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं, प्रधान जी पर हुए हमले की गुत्थी भी इसी सीजन में सुलझेगी. यह सीरीज जुलाई में रिलीज होगी लेकिन रिलीज डेट का अभी इंतजार है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par में काम करने पर जेनेलिया देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितनी किस्मतवाली…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >