Panchayat Season 4: नीना गुप्ता ने वेब सीरीज की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी नहीं सोचा था कि…

Panchayat Season 4: जितेंद्र कुमार की पंचायत का चौथा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है. फैंस इसे देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. नए सीजन में चुनावी माहौल से लेकर रिंकी और सचिव जी की लवस्टोरी भी देखने को मिल रही है. अब नीना गुप्ता ने शो की सफलता पर बात की.

Panchayat Season 4: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ गई है. नए सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और पूरा फुलेरा गैंग शामिल है. 24 जून की आधी रात को रिलीज हुए ड्रामा ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोशल मीडिया पर कई लोगों को यह काफी पसंद आया, तो कई अंत से थोड़ा दुखी थे. अब नीना गुप्ता ने इसकी सक्सेस पर बात की.

पंचायत की सफलता पर क्या बोली नीना गुप्ता

दिग्गज अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में वेब सीरीज के प्रभाव और भारतीय मनोरंजन पर इसके प्रभाव के बारे में बात की. पंचायत की सफलता के बारे में बात करते हुए नीना कहती हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना सफल होगा. लेखन अच्छा था, यही वजह है कि हम सभी ने इसके लिए हां कहा. कलाकार अच्छे थे और मैं उनमें से कई को जानती थी. यह मजेदार था, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी सफलता होगी.”

‘छोटे गांव की कहानियां’ दिखाती है पंचायत

पंचायत एमबीए करने वाले अभिषेक (जितेंद्र कुमार) पर केंद्रित है, जिसे फुलेरा गांव में पंचायत सचिव नियुक्त किया जाता है, जो एक बहुत ही दूर-दराज का गांव है. नीना गुप्ता शो में पंचायत प्रमुख मंजू देवी की भूमिका निभा रही हैं. कहानियों के बारे में बात करते हुए नीना कहती हैं, “यह अभिनेताओं के साथ-साथ लेखकों और फिल्म निर्माताओं के लिए भी एक सुनहरा दौर है, लेकिन अब, हर कोई छोटे गांव की कहानी बनाना चाहता है. ऐसा होता है, जब भी कोई चीज सफल होती है, तो हर कोई वही बनाता है.”

पंचायत की पूरी कास्ट एक परिवार की तरह- नीना गुप्ता

नीना ने यह भी खुलासा किया कि पूरी कास्ट को पंचायत में होने पर ‘गर्व’ है. हम सभी एक परिवार की तरह हैं. यह एक ऐसा ग्रुप है, जहां हर कोई फिट बैठता है और हर कोई ध्यान आकर्षित करता है. आप किसी शो से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते.” पंचायत सीजन 4 में रघुवीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा जैसे कलाकार हैं. यह फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >