Panchayat 4 Release Date: ‘जय हिंद, जय फुलेरा’ के साथ शुरू हुई ‘पंचायत 4’, ट्रेलर संग सामने आई कंफर्म रिलीज डेट

Panchayat 4 Release Date: अमेजन प्राइम ने अपनी चर्चित और हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सीजन 4 का ट्रेलर जारी कर दिया है. इसी के साथ सीरीज की कंफर्म रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ.

Panchayat 4 Release Date: अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने चौथे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आने को तैयार है. ‘जय हिंद, जय फुलेरा’ की गूंज के साथ रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों को फिर से गांव की राजनीति, रिश्तों और हास्य से भरपूर सफर पर ले जाएगा. पहले खबर थी कि यह हिट सीरीज 2, जुलाई को आने वाली थी, लेकिन अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि पंचायत 4 इसी महीने जून में स्ट्रीम होने वाली है. ऐसे में आइए ट्रेलर की खासियत और रिलीज डेट की पूरी डिटेल देते हैं.

यहां देखें ट्रेलर-

ट्रेलर ने मचाया धमाल

पंचायत 4 का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार फुलेरा गांव में चुनाव का माहौल है और मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. साथ ही सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और प्रधान जी की जिंदगी में भी कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं. अमेजन प्राइम ने सीरीज का मजेदार शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शुरू हो चुका है इलेक्शन. मंजू देवी या क्रांति देवी, किसका होगा सिलेक्शन?’

पंचायत 4 रिलीज डेट

इस ट्रेलर के साथ ही ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है. यह सीरीज 24 जून, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. इस सीजन की खासियत है कि एक बार फिर वही प्यारे किरदार देखने को मिलेंगे, जिन्हें दर्शकों ने पहले से पसंद किया है. इनमें जितेंद्र कुमार (सचिव जी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुवीर यादव (प्रधान जी), चंदन रॉय (विकास) और फैजल मलिक (प्रह्लाद) शामिल हैं.

क्या नया होगा?

इस बार की कहानी में राजनीतिक टक्कर, इमोशनल ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.साथ ही फुलेरा गांव के विकास और सचिव जी के निजी संघर्षों को भी दिखाया जाएगा. यही नहीं इस बार प्रधान जी सीजन 3 के आखिर में हुए हमले का भी खुलासा होगा.

कुल मिलाकर ‘पंचायत सीजन 4’ आपको हंसी के ठहाके लगाने के लिए फिर मजबूर करने वाला है.

यह भी पढ़े: Panchayat Star Cast Fees: सचिव जी ने वसूले लाखों, तो प्रधान जी को मिली रिंकू देवी से भी कम फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >