Panchayat 4 Cast Fees: मंजू देवी से प्रह्लाद चाचा तक, ‘पंचायत 4’ के पूरी स्टार कास्ट की फीस जानिए

Panchayat 4 Cast Fees: अमेजन प्राइम की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 24 जून को रिलीज होने वाला है. ऐसे में सचिव जी, प्रधान जी से लेकर विकास तक पूरी स्टारकास्ट की फीस और कहानी में नया क्या होगा जानिए.

Panchayat 4 Cast Fees: अमेजन प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने कंटेंट, सादगी और रियल किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है. अब फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार है, वो है ‘पंचायत सीजन 4’, जो 24 जून 2025 को रिलीज होने जा रही है. लेकिन इस बार सिर्फ कहानी नहीं, किरदारों की फीस भी चर्चा में है. ऐसे में आइए जानते हैं किस एक्टर ने इस सीजन के लिए कितनी फीस ली है और क्या कुछ नया देखने को मिलेगा.

पंचायत 4 की स्टारकास्ट फीस

कलाकार का नामकिरदारप्रति एपिसोड फीसकुल अनुमानित फीस
जितेंद्र कुमारसचिव जी70–75 हजार5.6 लाख (8 एपिसोड)
नीना गुप्तामंजू देवी50 हजार4 लाख (8 एपिसोड)
रघुवीर यादवप्रधान जी40 हजार3.2 लाख
फैसल मलिकउप-प्रधान प्रह्लाद20 हजार1.6 लाख
चंदन रॉयविकास30–40 हजार (अनुमानित)2.4–3.2 लाख

इन आंकड़ों से पता चलता है कि ‘पंचायत’ स्टारकास्ट को बाकी मेगा बजट वेब सीरीज के मुकाबले सादगी से भुगतान किया जाता है, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस किसी बड़े सितारे से कम नहीं.

पंचायत 4 की रिलीज डेट और ट्रेलर डिटेल्स

‘पंचायत सीजन 4’ का मजेदार ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुआ और आते यह ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव का माहौल है. मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.

क्या है खास इस बार?

  • पंचायत चुनाव की उठा-पटक
  • सचिव जी का निजी संघर्ष
  • प्रधान जी पर हुए हमले का रहस्य
  • रिश्तों में नई गरमाहट और पुराना ह्यूमर

यह भी पढ़े: Raid 2 Verdict Flop or Hit: अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिट या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस का फाइनल रिपोर्ट कार्ड आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >