Paatal Lok Season 2: पाताल लोक के नए सीजन की हुई अनाउंसमेंट, फैंस बोले- हाथीराम चौधरी बवाल मचाएंगे…

Paatal Lok Season 2: क्राइम थ्रिलर सीरीज पाताल लोक को लेकर प्राइम वीडियो ने बड़ा अपडेट शेयर किया है. ओटीटी दिग्गज ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें हाथीराम चौधरी की झलक देखने को मिली.

Paatal Lok Season 2: जयदीप अहलावत की पाताल लोक एक नए सीजन के साथ लौट रही है. प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर के साथ नए सीजन का ऐलान किया. वेब सीरीज दर्शकों की सबसे पसंदीदा डार्क क्राइम थ्रिलर में से एक है. जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज कानी, स्वस्तिका मुखर्जी, अनिंदिता बोस जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. कहानी इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली का एक ऊबा हुआ पुलिसकर्मी है और एक दिलचस्प मामला ढूंढना चाहता है. पहले पार्ट के कुल 9 एपिसोड हैं.

पाताल लोक के दूसरे सीजन की हुई अनाउंसमेंट

पाताल लोक के दूसरे सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पोस्ट में जयदीप अहलावत को उल्टा दिखाया गया है, उनके आंख के पास चाकू है, जिसमें खून लगा हुआ है. पोस्ट में लिखा था, “इंटरनेट तोड़ने के लिए अपने हथौड़े का इस्तेमाल, #PaatalLokOnPrime, नया सीजन, जल्द आ रहा है.” मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज कब रिलीज होगी, इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है. दूसरे सीजन में कौन से कैरेक्टर्स नजर आने वाले हैं. इसकी डिटेल्स फिलहाल मेकर्स ने प्राइवेट रखी है. सीजन वन में जयदीप अहलावत और इश्वाक सिंह थे, जिन्होंने इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी और पुलिसकर्मी अंसारी के रूप में अपनी भूमिकाएं निभाई.

पाताल लोक 2 को लेकर एक्साइटेड हुए फैंस

पाताल लोक के दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”आखिरकार बेस्ट भारतीय सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गई है. बहुत मजा आने वाला है, जल्दी डेट अनाउंस करो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हथौड़ा त्यागी वापस आ गया है… मेरा फेवरेट वेब सीरीज है ये.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कितना वेट करवाया है… पहला सीजन कई बार देख चुका हूं… जल्दी डेट अनाउंस करो.”

Also Read- Panchayat: ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ आसिफ खान ने की शादी, फैंस बोले- मुबारक फुलेरा के सबसे अच्छे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >