OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

OTT This Week: जुलाई के दूसरे हफ्ते में कई रोमांचक वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. सीरीज कमांडर करण सक्सेना, 36 डेज, अग्निसाक्षी जैसे सीरीज है. इन्हें कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इसके बारे में बताते हैं.

इस हफ्ते क्या-क्या ओटीटी पर रिलीज हो रही, आपको यहां बताते हैं. लिस्ट में कमांडर करण सक्सेना, 36 डेज, अग्निसाक्षी शामिल है, जिसे आप घर बैठे देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

Mahraja

विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ इन दिनों सुर्खियों में है. मूवी अब फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म 12 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. विजय के अलावा इसमें ममता मोहनदास, अनुराग कश्यप ने भी काम किया है.

Karan saxena

गुरमीत चौधरी वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ एक रॉ एजेंट के रोल में दिखे हैं. आप इसे घर बैठे डिज्नी+ हॉटस्टार पर 8 जुलाई से देख सकते हैं. ये एक रोमांचक वेब सीरीज है.

36 days

नेहा शर्मा, खुशी भारद्वाज, श्रुति सेठ, अमृता खानविलकर, पूरब कोहली और शारिब हाशमी स्टारर ’36 डेज’ एक क्राइम थ्रिलर है. ये 12 जुलाई से आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Showtime

इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल स्टारर वेब सीरीज ‘शोटाइम पार्ट 2’, 12 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था.

Pill

रितेश देशमुख की फिल्म ‘पिल’ जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. आप इसे 12 जुलाई, 2024 से जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. ये राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्मित है.

Kakuda

कॉमेडी हॉरर ‘ककुड़ा’ जी5 पर 12 जुलाई से स्ट्रीम होने वाला है. इसमें रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम है. इसका ट्रेलर काफी डरावना था.

Also Read: Emraan Hashmi Birthday: इस वजह से नाम बदलकर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

Also Read: Aashiqui 2: इमरान हाशमी ने आशिकी 2 को रिजेक्ट करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे उन फिल्मों का कभी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >