OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये दमदार फिल्में-वेब सीरीज, साउथ की इस मूवी को तो बिल्कुल मिस ना करें

OTT Releases This Week: इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही है. लिस्ट में वो मूवीज है, जिसके रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. आपको उन फिल्मों के बारे में बताते है.

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में दिलजीत और परिणीति सिंगर के रोल में दिखे हैं. ये मूवी एक पॉपुलर पंजाबी सिंगर के लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म के गाने भी काफी अच्छे है.

Gaami

‘गामी’ आज यानी 8 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है. इसमें विश्वक सेन, चांदनी चौधरी, एम जी अभिनय, मोहम्मद समद सहित कई अन्य ने काम किया है. इसका ट्रेलर काफी शानदार है, जिसके बाद फैंस इसे देखने के लिए बेताब हो गए है.

Premalu

मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’ 12 अप्रैल 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इसमें नसलेन के गफूर और ममिता बैजू लीड रोल में है. इसमें संगीत प्रताप, श्याम मोहन एम, मीनाक्षी रवींद्रन भी है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

Pon ondru kanden

तमिल फिल्म ‘पोन ओन्ड्रू कंडेन’ 14 अप्रैल को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. इसमें अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और वसंत रवि लीड रोल में है. फिल्म की कहानी एक शेफ, कॉंमन मैन और डॉक्टर के ईद-गिर्द घूमती है.

Hightown season 3

वेब सीरीज हाईटाउन सीजन 3, Lionsgate प्ले पर 12 अप्रैल को रिलीज होगी. शो का ये आखिरी सीजन है और इसमें टोटल 7 एपिसोड है. इसमें केट मिलर, मोनिका रेमुंड, सेसिल ब्लूचर, हंटर एमरी ने काम किया है.

Taaza Khabar Season 2 Teaser: इस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘ताजा खबर सीजन 2’, टीजर देख फैंस बोले- इंतजार है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >