OTT Release On 12 July: रहस्य, झूठ और फरेब का पर्दाफाश करने के लिए ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release On 12 July: बस एक दिन इंतजार और 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बाजा फाड़ फिल्मों और सीरीज की एंट्री होने वाली है. जिसमें रितेश देशमुख की पिल से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की काकुड़ा शामिल है.

OTT Release on 12 July: जुलाई का महीना फिल्मी लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं. आए दिन पिटारा खुलते ही कोई न कोई नया फिल्म या वेब सीरीज मिल ही जाता है. ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे, जो ओटीटी पर 12 जुलाई 2024 को दस्तक देंगी. इस लिस्ट में रितेश देशमुख की पिल के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘काकुड़ा’ भी शामिल है.

पिल

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पिल 12 जुलाई को जिओ सिनेमा पर फार्मा कंपनी में चल रही फर्जी दवाइयों की धांधली को उजागर करता है. इसकी कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द गिर्द घूमती है, जो फॉरेवर क्योर नाम की फार्मा कंपनी में चल रहे फर्जी दवाइयों की बिक्री का पर्दा फाश करता है. सीरीज को डायरेक्ट करने के साथ-साथ एक्टर ने सीरीज में खुद अभिनय भी किया है.

Also Read OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

36 डेज

नेहा शर्मा की मोस्ट अवेटेड मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 36 डेज 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. बात अगर सीरीज की कहानी की करें तो इसकी कहानी झूठ, धोखे, प्यार और साजिश के इर्द गिर्द घूमती है, जो कई चेहरों और रिश्तों को बेनकाब करती है. इस सीरीज में नेहा शर्मा के अलावा कोहली, श्रुति सेठ, चंदन रॉय सान्याल, शारिब हाशमी और अमृता खानविलकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

शो टाइम

शो टाइम का पहला पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद अब 12 जुलाई को उसके दूसरे पार्ट की एंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने वाली है. इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रेया सरन अपने किरदारों को दौहरते नजर आने वाले हैं.

Also Read Kangua Sequel: बॉबी देओल की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कांगुवा’ के रिलीज से पहले सीक्वल हुआ कंफर्म

काकुड़ा

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर काकुड़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई थी, जिसके बाद यह पहली फिल्म है, जिसमें वह नजर आएंगी. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 12 जुलाई को तबाही मचाने के लिए तैयार है. इसके कहानी की बात की जाए तो फिल्म की कहानी एक ऐसे शादी शुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक श्राप से उभरने के लिए एक घोस्ट हंटर की मदद करते हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >