Mirzapur 3 Twitter Review: सोशल मीडिया पर दिखा मिर्जापुर 3 का भौकाल, कालीन भैया के इस सीन पर फैंस की रुक गईं सांसें

मिर्जापुर का तीसरा सीजन वापस आ गया है और ये सोशल मीडिया पर छा गया है. एक्स पर मिर्जापुर के एपिसोड के कई सीन दर्शक शेयर कर बता रहे हैं कि उन्हें क्या अच्छा लगा.

Mirzapur 3 Twitter Review: चार साल बाद, मिर्जापुर का तीसरा सीजन वापस आ गया है और फैंस की खुशी देखने लायक है. सीरीज में अली फजल और पंकज त्रिपाठी, गुड्डू भैया और कालीन भैया का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में कालीन भैया की वापसी देखकर प्रंशसक उत्साहित हो गए. मिर्जापुर देखने के बाद एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स रिव्यू देने से पीछे नहीं हट रहे. हालांकि दर्शक मुन्ना भैया को सीरीज में ना देखने से उन्हें मिस भी कर रहे हैं. आपको बताते हैं पब्लिक को कैसी लगी ये सीरीज.

मिर्जापुर सीजन 3 का यूजर्स ने दिया रिव्यू

मिर्जापुर सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके 10 एपिसोड है, जो 45-60 मिनट का है. एक्स पर मिर्जापुर के एपिसोड के कई सीन दर्शक शेयर कर बता रहे हैं कि उन्हें क्या अच्छा लगा. एमजे कार्टेल नाम के एक यूजर ने लिखा, मिर्जापुर 3 रिव्यू- बेहतरीन तरीके से लिखा और एडिट किया गया, सभी ने अपना काम किया. कलीम ने अगले सीजन में गुड्डू और गोलू के खिलाफ सीएम से हाथ मिलाया. मिर्जापुर सीजन 1 अभी भी सबसे अच्छा है.

यूजर्स ने लिखा, पूर्वांचल की कुर्सी का बाहुबली कौन?

मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर एक्स पर रवि ठाकुर ने लिखा, असली भौकाल आ गया है. देखते है कौन है हकदार गद्दी का. मिर्जापुर 3 का पहला एपिसोड अपने ह्यूमर, डायलॉगबाजी और सीन के साथ सीरीज के पुराने स्वैग को वापस ले आता है!! अली फजल डेडली है. एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि सीरीज का पहला एपिसोड स्टोरी निर्माण पर केंद्रित है और कालीन भैया के साथ एक सीन के साथ समाप्त होता है, लेकिन मुन्ना की उपस्थिति उल्लेखनीय रूप से अनुपस्थित है. यह सेटअप अगले एपिसोड में बड़ा टर्न लाने में सक्षम है. एक यूजर ने लिखा, पूर्वांचल की कुर्सी का बाहुबली कौन?

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

Mirzapur 3: इस शख्स ने मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर दिया बड़ा हिंट, मेकर्स ने वीडियो में किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >