Mirzapur 3: मिर्जापुर की गद्दी मिलते ही कालीन भैया ने शरद शुक्ला को उतारा मौत के घाट, अंजुम शर्मा बोले- उसका क्लासिक तरीके…

‘मिर्जापुर 3’ में शरद शुक्ला की मौत ने दर्शकों के मन में कई सवाल ला दिए हैं. कालीन भैया शरद को गोली मार देते हैं. ये ट्विस्ट फैंस ने सोचा नहीं था. अब शरद की मौत पर एक्टर अंजुम शर्मा ने बात की है.

Mirzapur 3: वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. चार साल के इंतजार के बाद जब सीरीज मेकर्स ने रिलीज की, तो इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हालांकि इस सीजन सीरीज को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला, फिर भी इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. ‘मिर्जापुर सिंहासन’ के लिए गुड्डू भैया और शरद शुक्ला के बीच खूनी खेल देखा गया. गोलू की मौत ने एक नया ट्विस्ट लाया. अब शरद यानी अंजुम शर्मा ने अपनी मौत पर बात की.

‘मिर्जापुर 3’ में शरद शुक्ला की मौत पर अंजुम शर्मा ने खोले राज

‘मिर्जापुर 3’ में शरद शुक्ला का इस बार खतरनाक अंदाज दिखाया गया. शरद ही वो इंसान होते हैं, जो कालीन भैया की जान बचाते है. शरद के वजह से ही कालीन भैया की वापसी ‘मिर्जापुर 3’ में होती है. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि कालीन भैया शरद को मिर्जापुर की गद्दी पर बैठाएंगे, लेकिन बड़ा ट्विस्ट आ जाता है. कालीन, शरद को ‘मिर्जापुर का आखिरी राजा’ घोषित करते हैं और उसपर गोली चला देते हैं. शरद को ऐसे मरते देख फैंस के दिमाग में कई सवाल आ रहे हैं. क्या शरद का ऐसे मरना सही था. अब इसपर अंजुम शर्मा ने बात की.

Also Read- Mirzapur 3 Twitter Review: सोशल मीडिया पर दिखा मिर्जापुर 3 का भौकाल, कालीन भैया के इस सीन पर फैंस की रुक गईं सांसें

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

Mirzapur 3: इस शख्स ने मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर दिया बड़ा हिंट, मेकर्स ने वीडियो में किया बड़ा खुलासा

शरद शुक्ला की मौत पर अंजुम शर्मा ने कही ये बात

अंजुम शर्मा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, मुझे मालूम था कि मेरे किरदार का अंत कैसे होगा. मुझे पता था कि शरद ऐसे बाहर निकलेगा और ये जस्टिफाइड है. ‘मिर्जापुर‘ अपने ड्रामा के लिए जाना जाता है. ये किरदार जिस तरह से डेवलप किया गया है, उसका क्लासिक तरीके से अंत किया गया.” वहीं, सीरीज में शरद को जैसे ही ‘मिर्जापुर’ का राजा घोषित किया गया, उसके कुछ मिनट बाद ही उन्हें कालीन भैया ने मार दिया. जब उनसे पूछा गया कि जब कोई कैरेक्टर सक्सेस का स्वाद चखता है और उसे उस समय मार देता है, इसपर अंजुम ने कहा, मुझे नहीं लगता ये अनफेयर है. ये मिर्जापुर का सबसे बड़ा ड्रामा था. मुझे पता था ऐसा होने वाला था, लेकिन मकसद दर्शकों दर्शकों को शरद की मौत के लिए बुरा महसूस कराना था जब ऐसा हुआ.”

देखें ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >