Mirzapur 3: पंचायत के 'सचिव जी' दिखेंगे मिर्जापुर 3 में, अली फजल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कालीन भैया से जुड़ी…

वेब सीरीज मिर्जापुर 3, 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सीरीज के प्रीमियर का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अब अली फजल ने शो से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर दिया है.

पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. एक लंबे इंतजार के बाद सीरीज इस महीने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. तीसरे सीजन में क्या ट्विस्ट आएगा, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. हालांकि ट्रेलर से इतना तो तय है कि कालीन भैया की वापसी होगी. वहीं, शो के एक्टर्स इन दिनों सीरीज के प्रमोशन में लगे हुए है. इस बीच वेब सीरीज पंचायत के फैंस के लिए गुड न्यूज है. पंचायत फेम जितेंद्र कुमार मिर्जापुर में नजर आएंगे.

मिर्जापुर 3 में पंचायत के सचिव जी आएंगे नजर

मिर्जापुर 3 की स्ट्रीमिंग 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी. अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता गौर, विजय वर्मा स्टारर सीरीज में पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार कैमियो रोल में दिखेंगे. हाल ही में एएनआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अली ने कन्फर्म किया कि जितेंद्र शो में दिखेंगे. एक्टर ने बताया, “यह क्रॉस-प्रमोशन है और इसलिए हमने ऐसा किया है. पंचायत के सचिव जी पंकज त्रिपाठी उर्फ ​​कालीन भैया की मौत से संबंधित कुछ कागजी कार्रवाई करते हुए दिखाई देंगे.

Mirzapur Season 3 Teaser: जंगल में भौकाल मचाने वापस लौटे कालीन भैया, इस ओटीटी पर होगी रिलीज, तारीख नोट कर लीजिए

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

अली फजल को कास्ट ने हिंट देने से किया मना

अली फजल ने ये बड़ा खुलासा कर दिया है और मिर्जापुर में जितेंद्र को देखकर फैंस खुश हो जाएंगे. हालांकि अली को कास्ट के अन्य सदस्यों ने आगे कुछ कहने से मना कर दिया, क्योंकि ये फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा. वहीं, मिर्जापुर के अबतक दो सीजन आ चुके हैं, जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था. अब तीसरा सीजन आ रहा है. ये आनंद अय्यर और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित है. सबसे पहले शो साल 2018 में आया था. इसकी कहानी राजनीति, विश्वासघात और हिंसा के इर्द-गिर्द घूमती है.

Mirzapur 3: इस शख्स ने मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर दिया बड़ा हिंट, मेकर्स ने वीडियो में किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >