Matka King OTT Release Date: गैर‑कानूनी जुआ नेटवर्क की कहानी इस दिन होगी स्ट्रीम, जानें कब और कहां देखें विजय वर्मा की ‘मटका किंग’

Matka King OTT Release Date: विजय वर्मा की नई क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' 17 अप्रैल को Prime Video पर प्रीमियर होगी. जानें कहानी, स्टार कास्ट और ग्लोबल रिलीज की पूरी डिटेल्स.

Matka King OTT Release Date: विजय वर्मा की अपकमिंग सीरीज ‘मटका किंग’ की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया गया है. यह सीरीज 17 अप्रैल 2026 को प्लेटफार्म पर प्रीमियर होगी. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह अनाउंसमेंट रविवार, 29 मार्च को विजय वर्मा के 40वें जन्मदिन के मौके पर एक टीजर वीडियो के साथ की. इस वीडियो में सीरीज की दुनिया की एक झलक दिखाई गई. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “पॉट को उल्टा लिखने पर टॉप बनता है, और एक राजा की जगह वहीं होती है. #MatkaKingOnPrime. नई सीरीज, 17 अप्रैल.”

ऐसे ने अगर आप भी इस क्राइम थ्रिलर और गैर‑कानूनी जुआ नेटवर्क की कहानी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए जानें सीरीज की सभी अहम डिटेल्स.

फिल्म की कहानी और थीम

‘मटका किंग’ की कहानी बृज भट्टी के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो एक तेज और मेहनती कॉटन व्यापारी है. बृज 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे में अपनी पहचान और इज्जत बनाने की कोशिश करता है.

सीरीज में बाजार की हलचल, सत्ता में बदलाव और लोगों की उम्मीदों के बीच बृज का सपनों और मकसद के लिए संघर्ष दिखाई गया है. कहानी दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखती है.

मटका किंग की स्टार कास्ट

नागराज मंजुले की निर्देशन में बनी इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ-साथ कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादवत और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकर नजर आए हैं. साथ ही विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ग्लोबल रिलीज

‘मटका किंग’ भारत के अलावा दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में Prime Video पर स्ट्रीम होगी.

क्यों देखें यह सीरीज?

यह सीरीज सिर्फ ड्रामा ही नहीं, बल्कि समाज की बदलती परिस्तिथियों, महत्वाकांक्षा (Ambition) और रिश्तों की गहराई को भी दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Happy Patel OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी वीर दास की मजेदार स्पाई कॉमेडी, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >