Maharani 4 Teaser: बिहार ही हमारा असली परिवार, हुमा कुरैशी की महारानी 4 का धांसू टीजर आउट

Maharani 4 Teaser: हुमा कुरेशी की मोस्ट पॉपुलर एंटरटेनर राजनीतिक ड्रामा महारानी के अब तक तीन सीजन सोनी लिव पर आ चुके हैं और सभी को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है. अब मेकर्स ने चौथे सीजन का धांसू टीजर जारी कर दिया है.

Maharani 4 Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी की लोकप्रिय राजनीतिक ड्रामा महारानी, ​​तब से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, जब सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में सोनी लिव पर स्ट्रीम हुआ था. तीन सफल सीजन के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार ट्रेंडिंग शो के चौथे सीजन का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है. इसमें हुमा दमदार लुक में दिखाई दे रही है.

महारानी 3 का धांसू टीजर आउट

महारानी सीजन 4 के धांसू टीजर में सबसे पहले हुमा कुरैशी साड़ी पहने दिखाई देती हैं. बैकग्राउंड में एक वॉयसओवर चलता है, जिसमें वह कहती है, ”किसी ने हमको गवारिन कहा, तो किसी ने हतयारिन, तो किसी ने भावी प्रधानमंत्री, लेकिन हमको सत्ता से नहीं परिवार से मोह है. काहे कि बिहार ही हमारा असली परिवार है, अगर किसी ने हमारे परिवार को नुकसान पहुंचाया, तो हम उसे जिंदा जला देंगे.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

इस ओटीटी पर रिलीज होगी महारानी 4

महारानी 4 के मेकर्स ने टीजर वीडियो को एक शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया. जिसमें लिखा, हो जाइये तैयार… महारानी का स्वागत करें चौथी बार!#MaharaniS4 का टीजर अभी जारी! #MaharanionSonyLIV. पॉपुलर वेब सीरीज का चौथा सीजन भी सोनी लिव पर ही स्ट्रीम होगी, लेकिन यह कब आएगी, इसकी अनाउंसमेंट फिलहाल नहीं हुई है.

महारानी 4 के टीजर को देख फैंस ने दिया ये रिएक्शन

महारानी 4 के टीजर को देखकर एक नेटिजन्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मोस्ट अवेटेड सुपर डुपर सीरीज… हुमा कुरेशी की एक्टिंग कमाल की है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”फिर सीजन 4 क्यों ???? मुझे लगा कि सीजन 3 बिल्कुल सही खत्म हुआ. रानी भारती ने अपने सभी दुश्मनों को हराया और शीर्ष पर रहीं. जेल से बाहर निकलना एक आदर्श समापन था, लेकिन देखना मजेदार होगा सीजन 4 में क्या खास है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह नया सीजन, नया रोमांच और मजेदार कहानी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >